home page

विश्व एड्स दिवस पर राजेंद्रा इंस्टीट्यूट SIRSA ने निकाली जागरूकता रैली

 | 
Rajendra Institute SIRSA organised an awareness rally on World AIDS Day

Mahendra india news, new delhi
सिरसा। विश्व एड्स दिवस के उपलक्ष्य में प्रतिष्ठित राजेंद्रा इंस्टीट्यूट के विद्यार्थियों ने जागरूकता रैली निकालकर आमजन को क्रांतिकारी सामाजिक संदेश दिया। जिला नागरिक अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रमोद शर्मा के निर्देशानुसार राजेंद्रा इंस्टीट्यूट के विद्यार्थियों ने अपने संस्थान से लेकर नागरिक अस्पताल सिरसा परिसर में जिला स्तरीय वॉकथॉन एवं जागरूकता कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया जिससे सभी प्रभावित हुए।

Rajendra Institute SIRSA organised an awareness rally on World AIDS Day

कार्यक्रम का उद्देश्य आमजन को एड्स जागरूकता, सुरक्षित व्यवहार और नशा मुक्ति के प्रति प्रेरित करना था। राजेंद्रा इंस्टीट्यूट के विद्यार्थियों को उनके संस्थान से नागरिक अस्पताल तक निकाली गई जागरूकता रैली को हरी झंडी संस्थान के चेयरमैन एन.के. गुप्ता, सचिव पुलकित गुप्ता, अंजली गुप्ता, कॉलेज ऑफ फार्मेसी के प्राचार्य डॉ. संजीव कालरा, राजेंद्रा स्कूल ऑफ़ नसिंग की प्रिंसिपल कुलविंद्र कौर, काउंसलर एकता कालरा ने संयुक्त रूप से दिखाई। नागरिक अस्पताल पहुंची

Rajendra Institute SIRSA organised an awareness rally on World AIDS Day

इस जागरूकता रैली को पुन: आगे के कार्यक्रमों के लिए प्रधान चिकित्सा अधिकारी डॉ. पवन कुमार ने हरी झंडी दिखाई। इस दौरान राजेंद्रा कॉलेज ऑफ फार्मेसी और नर्सिंग के विद्यार्थियों ने पोस्टरों, नारों और नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से एड्स रोकथाम, सुरक्षित व्यवहार और नशामुक्ति का संदेश दिया। संदेशात्मक कार्यक्रमों में विद्यार्थियों ने नाटक के माध्यम से संक्रमण के तरीकों, मरीजों के प्रति उचित व्यवहार, नियमित परीक्षण की आवश्यकता पर बल देना दर्शाया गया।

WhatsApp Group Join Now

Rajendra Institute SIRSA organised an awareness rally on World AIDS Day

साथ ही नशे के नुकसान, नशे का सामाजिक और शारीरिक प्रभाव भी दर्शाया गया। इस कार्यक्रम की संयोजक डॉ. सामंथा ने बताया कि विश्व एड्स दिवस का मुख्य उद्देश्य युवाओं में सही जानकारी पहुंचाना, मिथकों को दूर करना और समाज में जागरूकता बढ़ाने का संदेश देना है जिसे राजेंद्रा कॉलेज के विद्यार्थियों ने बखूबी किया है।