home page

कागदाना गांव के राजेश सोढ़ी बने मेडिकल अफसर, ऐसे मिली सफलता

 | 
Rajesh Sodhi from Kagdana village becomes a Medical Officer; here is how he achieved success

mahendra india news, new delhi
नाथूसरी चौपटा क्षेत्र के गांव कागदाना के होनहार राजेश सोढ़ी ने अपनी कड़ी मेहनत और लगन के दम पर परिवार और गांव का नाम रोशन किया है। डॉ राजेश सोढ़ी का मेडिकल ऑफिसर के पद पर चयन हुआ है। उन्हें सीएचसी भट्टू कलां में मेडिकल ऑफिसर के रूप में नियुक्ति मिली है। 


राजेश सोढ़ी ने मेडिकल शिक्षा पूरी करने के बाद मेडिकल ऑफिसर पद के लिए चयन प्रक्रिया में हिस्सा लिया और सफलता हासिल की। उनकी इस उपलब्धि से परिवार के साथ-साथ कागदाना गांव में भी खुशी का माहौल है। राजेश सोढ़ी की सफलता की कहानी इसलिए भी खास है क्योंकि उनकी मां कमला सोढ़ी ने बेटे की परवरिश और शिक्षा के लिए काफी संघर्ष किया। मां ने हर परिस्थिति में बेटे का हौसला बढ़ाया और उसे अपने लक्ष्य की ओर आगे बढऩे के लिए प्रेरित किया। राजेश ने भी अपनी मां के संघर्ष को अपनी ताकत बनाया और पढ़ाई में लगातार मेहनत करते हुए डॉक्टर बनने का सपना पूरा किया। 


अब मेडिकल ऑफिसर के पद पर चयन होने के बाद उन्होंने अपनी मां के संघर्ष को एक बड़ी उपलब्धि में बदल दिया है।  राजेश सोढ़ी की इस उपलब्धि पर परिवारजनों और ग्रामीणों ने खुशी जताते हुए उन्हें बधाई दी। ग्रामीणों का कहना है कि राजेश की सफलता गांव के दूसरे युवाओं के लिए भी प्रेरणादायक है। उन्होंने साबित किया है कि मेहनत, लगन और परिवार के सहयोग से कठिन से कठिन लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।

WhatsApp Group Join Now