20 लाख रुपए से होगा SIRSA के वार्ड 29 में राजीव पार्क का जीर्णोद्धार
Mahendra india news, new delhi
नगर परिषद चेयरमैन वीर शांति स्वरूप व चंद्रभान मेहता ने नारियल फोड़कर किया शुभारंभ
सिरसा। शहर के वार्ड नंबर 29 में स्थित राजीव पार्क का करीब 20 लाख रुपए से जीर्णोद्धार किया जाएगा। जीर्णोद्धार कार्य का नगर परिषद चेयरमैन व बी ब्लॉक निवासी चंद्रभान मेहता ने नारियल फोड़कर शुभारंभ किया। इस मौके पर वार्ड पार्षद राखी मौर्या सहित अन्य वार्डवासी भी मौजूद रहे।
इस मौके पर नगर परिषद चेयरमैन वीर शांति स्वरूप ने बताया कि शहर के सभी वार्डों में पार्कों की दशा सुधारने के लिए लाखों रुपए से विकास कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से भी विकास कार्यों के लिए लगातार बजट उपलब्ध करवाया जा रहा है। चेयरमैन ने कहा कि शहरवासियों से भी समन्वय स्थापित कर पार्कों के सौंदर्यकरण को लेकर रूपरेखा बनाई जा रही है, ताकि सभी पार्कों को नया रूप देकर शहरवासियों को सैर के लिए बेहतर वातावरण मिल सके।
वार्डवासियों ने कहा कि शहर की सरकार (नगर परिषद चेयरमैन) का एक साल पूरा हो चुका है और इस एक साल-बेमिसाल के दौरान शहर में अनेक विकास कार्य हुए हैं और उम्मीद है कि विकास का पहिया आगे भी दोगुनी गति से दौड़ेगा। इस मौके पर सुरेश मित्तल उर्फ चिनी, पूर्व एमसी राजेश बाहिया, नरेश कंदोई, हरीश सचदेवा, प्रदीप सचदेवा, राजू वर्मा, सुभाष मक्कड़, कृष्ण मेहता, विनोद सेठी, विक्रम चानना, बिशनदास मेहता, अर्जुनदास मेहता, सुरेंद्र सचदेवा, ज्ञानचंद कक्कड़, जोगेंद्र चुघ, जगदीश शर्मा, सतीश राणा, जोगेंद्र एमसी, पार्षद प्रतिनिधि सुनील मौर्या एडवोकेट सहित अन्य वार्डवासी उपस्थित थे।
