home page

राज्यसभा चुनाव: हरियाणा प्रदेश के कांग्रेस से बाहर जाएंगे 9 एमएलए? चुनाव में की थी क्रॉस वोटिंग; पूर्व सीएम हुड्डा ने हाईकमान को सौंपे नाम

 | 
Rajya Sabha elections: Will nine Haryana MLAs leave the Congress party? They cross-voted in the elections; former CM Hooda submitted their names to the high command
mahendra india news, new delhi

हरियाणा प्रदेश में राज्यसभ्भा चुनाव के बाद राजनीति में बड़ी उठक पटक हुई है। चुनाव में एक सीट बीजेपी व एक सीट कांग्रेस ने जीती है। इस राज्यसभा चुनाव में मात्र 0.34 मतों के अंतर से जीती कांग्रेस में एक बार फिर से फुट बढ़ गई है। हरियाणा विधानसभा में विपक्ष के नेता एवं पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने पार्टी के उन 9 एमएलए के नाम कांग्रेस हाईकमान को सौंप दिए हैं, जिनके वोट निरस्त और क्रॉस हुए हैं।

हरियाणा में इन एमएलए को कांग्रेस हाईकमान एक-एक कर जवाबतलबी करने के बाद पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा सकता है। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी को कड़े निर्णय लेने के लिए जाना जाता है।

इसी को लेकर ऐसे में इस बात की काफी हद तक संभावना है कि कांग्रेस पार्टी के साथ दगा करने वाले एमएलए पर कड़ी कार्रवाई होगी। 


राज्यसभा चुनाव के बाद हरियाणा कांग्रेस के कार्यकारी प्रधान रामकिशन गुर्जर ने स्वयं ही पार्टी छोड़ दी। कार्यकारी प्रधान रामकिशन गुर्जर नारायणगढ़ की विधायक शैली चौधरी के पति हैं, जिनका नाम क्रॉस वोटिंग में आ रहा है।

5 एमएलए ने की थी क्रॉस वोटिंग
राज्यसभा के चुनाव में कांग्रेस के 5 एमएलए ने क्रॉस वोटिंग की है, जबकि 4 एमएलए की वोट निरस्त हुई है। बीजेपी की रणनीति यदि पूरी तरह से सफल होती तो क्रॉस वोटिंग करने व वोट निरस्त कराने वाले एमएलए का आंकड़ा एक दर्जन पार कर सकता था।

WhatsApp Group Join Now

विपक्ष के नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने संकेत दिए हैं कि उन्हें क्रॉस वोटिंग करने वाले एमएलए के नाम मालूम हैं, लेकिन शिष्टाचार के नाते वे इन नामों का एक बार खुलासा नहीं कर रहे हैं। कांग्रेस हाईकमान को इन सभी नामों से अवगत करा दिया गया है।


राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस एमएलए पर पूरे वक्त निगाह रखने वाले कांग्रेस नेता व सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा है कि पार्टी के साथ गद्दारी करने वाले किसी भी एमएलए को बख्शा नहीं जाएगा।