home page

हरिद्वार में डाक कावड़ की रिकॉर्ड तोड़ भीड़, पैर रखने की जगह नहीं II Haridwar Live today

 | 
news

 

हर साल सावन माह में शिवरात्रि का विशेष महत्व रहता है। ज्योतिषचार्य पंडित नीरज शर्मा ने बताया कि शिव पुराण में महाशिवरा‍त्रि पर शाम की पूजा का विशेष महत्‍व बताया गया है। महाशिवरा‍त्रि के पर्व पर दिन में शिव भक्‍त व्रत करते हैं और शाम के समय भी पूजा से जुड़े कुछ विशेष उपाय किए जाते हैं। ऐसी मान्‍यता है कि महाशिवरात्रि की शाम को महादेव की पूजा के कुछ विशेष उपाय करने से आपका जीवन सुखमय होता है और जीवन से हर प्रकार की बाधा दूर होती है। आइए जानते हैं कौन से हैं ये उपाय।

यह करें उपाय 
शिवरात्रि की रात्रि को जागरण की रात कही गई है। इस रात में सोना नहीं चाहिए। रात्रि में स्‍वच्‍छ वस्‍त्र पहनकर शिवलिंग के पास बैठकर बेल के पत्तों पर ओम नम: शिवाय लिखकर 108 पत्तों को अर्पित करें और शिवजी का ऋंगार करें। मन ही आपके मन में जो भी मनोकामना हो उसे दोहराते रहें और ऐसा करते वक्‍त किसी से बातचीत न करें। ऐसा करने वाले को महादेव विशेष वरदान देते हैं और मनोकामना पूर्ण होने का आशीर्वाद प्रदान करते हैं।

 रात्रि जागरण का विशेष महत्व