फसली सीजन को लेकर: आढ़ती एसोसिएशन प्रतिनिधिमंडल ने की SIRSA जिला उपायुक्त से मुलाकात
Mahendra india news, new delhi
सिरसा। आगामी फसली सीजन को देखते हुए दी एसोसिएशन आढ़तियान अनाज मंडी सिरसा ने उपायुक्त कार्यालय में जिला उपायुक्त से मुलाकात की। मीटिंग में एसोसिएशन प्रधान प्रेम बजाज प्रतिनिधिमंडल सहित उपायुक्त कार्यालय पहुंचे। मीटिंग में आगामी गेहूं और सरसों के सीजन की समस्याओं और परमिशन लेने के बारे बातचीत हुई।
इस मीटिंग में मंडी एसोसिएशन द्वारा सीजन के दौरान मंडी से बाहर गेहूं और सरसों की फड़ों के बारे में अवगत करवाते हुए पत्र सौंपा। एसोसिएशन प्रतिनिधिमंडल ने तीनों खरीद एजेंसियों के साथ-साथ खरीद एजेंसी के लाइसेंस हेतु पत्र सौंपा। इसके साथ-साथ पूर्व की भांति गांवों के पास ही खरीद सेंटर के लाइसेन्सों के नवीनीकरण हेतु जिला उपायुक्त को पत्र सौंपा। मंडी की जर्जर सड़कों व अन्य समस्याओं को लेकर भी मीटिंग में काफी चर्चा हुई।
काफी विचार-विमर्श होने के बाद उपायुक्त ने एसोसिएशन को फसली सीजन में पूरा सहयोग देने का आश्वासन दिया। इस मौके पर मंडी प्रधान प्रेम बजाज, महासचिव राजेंद्र नढा ने एसोसिएशन की ओर से जिला उपायुक्त का सौहार्दपूर्ण वातावरण में बातचीत के लिए आभार जताया।
