home page

जनता अस्पताल सिरसा में प्रसूति रोग व आईवीएफ विशेषज्ञ डा. आशिमा राणा की सेवाएं नियमित शुरू

 | 
Regular services by Dr. Ashima Rana, an Obstetrician and IVF Specialist, have commenced at Janta Hospital, Sirsa

mahendra india news, new delhi
सिरसा वेल्फेयर ट्रस्ट सिरसा द्वारा संचालित जनता मेटरनिटी एवं जनरल अस्पताल सिरसा में महिला व प्रसूति रोग विशेषज्ञ डा. आशिमा राणा (एमबीबीएस, एमएस), आई. वी. एफ., लेप्रोस्कोपिक सर्जन व महिला प्रसूति रोग विशेषज्ञ की सेवाएं पुराने भवन के परिसर में शुरू हो गई है। प्रशासक राजकुमार कामरा ने नवनियुक्त चिकित्सक डा. आशिमा राणा को पुष्प गुच्छ देकर पदभार ग्रहण करवाया। उन्होंने बताया कि अस्पताल में स्त्री एवं प्रसूति रोगियों के उपचार के लिए अतिरिक्त चिकित्सक की आवश्यकता महसूस की जा रही थी।

जिसको देखते हुए चिकित्सक डा. आशिमा राणा की सेवाएं विशेष रूप से शुरू की गई है। उन्होंने बताया कि नवनियुक्त चिकित्सक जिंदल चंडीगढ़ से आईवीएफ, जयपुर से लेप्रोस्कोपी में फेलोशिप व एमएस शिमला स्थित इंदिरा गांधी मैडिकल कॉलेज से की है। आईवीएफ जिंदल, चंडीगढ़ में डेढ़ साल तक अपनी सेवाएं प्रदान कर चुकी हंै।

जनता अस्पताल के पुराने परिसर में डा. आशिमा राणा द्वारा स्त्री एवं प्रसूति रोगों, निंस्तान दंपतियों को आईपीएफ द्वारा अत्याधुनिक मशीनों से कुशलतापूवर्क उपचार किया जाएगा। इसके अलावा नॉर्मल एवं दर्दरहित डिलीवरी, आप्रेशन द्वारा बच्चा होना, दूरबीन से बच्चेदानी का आप्रेशन, बिना चीरे वाला बच्चेदानी का आप्रेशन व स्त्री संबंधित सभी गंभीर रोगों का उपचार शामिल है। इस अवसर पर प्रधान बृजलाल जिंदल, उपप्रधान रमेश सूरतिया, सचिव प्रमोद कुमार गांधी सहित सभी ट्रस्टियों ने नवनियुक्त चिकित्सक को शुभकामनाएं देते हुए उनके कार्यकाल की उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए विश्वास जताया कि इनकी सेवाओं से सिरसा नगर व आसपास के मरीज लाभांवित होंगे।

WhatsApp Group Join Now