home page

डेरा सच्चा सौदा सिरसा में नि:शुल्क इलाज से राहत, सेवा का महाकुंभ अभियान निरंतर जारी

 | 
Relief from free treatment at Dera Sacha Sauda Sirsa, Mahakumbh campaign of service continues unabated
mahendra india news, new delhi
 गरीब और जरूरतमंदों के लिए इलाज की उम्मीद बनकर उभरे सेवा का महाकुंभ अभियान के तहत डेरा सच्चा सौदा सिरसा में लगातार नि:शुल्क स्वास्थ्य सेवाएं दी जा रही हैं। पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की प्रेरणा से पिछले करीब एक माह से प्रतिदिन विभिन्न रोगों के विशेष स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित कर मरीजों को विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।
इसके साथ-साथ जरूरतमंदों को राशन वितरित करने, किसानों को बीज उपलब्ध कराने सहित अन्य जनकल्याणकारी कार्यों के माध्यम से सहायता प्रदान की जा रही है, जिससे हजारों परिवारों को प्रत्यक्ष लाभ मिल रहा है। अभियान की इसी कड़ी में वीरवार को शाह सतनाम जी स्पेशलिटी अस्पताल सिरसा में बच्चों के रोगों की जांच हेतु विशेष कैंप आयोजित किया गया। इस दौरान शिशु एवं बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. नितिन मोहन, डॉ. राकेश, डॉ. गौरव, डॉ. मोनिशा सहित चिकित्सकों की टीम ने बच्चों की स्वास्थ्य जांच कर आवश्यक परामर्श व उपचार बताया। नि:शुल्क विशेषज्ञ सेवाएं मिलने पर अभिभावकों ने संतोष जताया।
वहीं शाह सतनाम जी-शाह मस्ताना जी धाम, डेरा सच्चा सौदा सिरसा में बहनों के पंडाल में चिकित्सकों की ओर से सीपीआर (कार्डियो पल्मोनरी रिससिटैशन) संबंधी जागरूकता कैंप लगाया गया। कैंप में डॉ. शीनम और डॉ. कीर्ति द्वारा हृदय गति रुकने की स्थिति में तुरंत दी जाने वाली जीवन रक्षक सीपीआर विधि की जानकारी देकर प्रतिभागियों को आपात स्थिति में सही कदम उठाने के लिए प्रशिक्षित किया गया। इसके अतिरिक्त एमएसजी नेचुरोपैथी अस्पताल की ओर से डॉ. एम. रवि कुमार, डॉ. बिजोय परदा और डॉ. रूपेश कुमार ने प्राकृतिक चिकित्सा पद्धति से मरीजों का उपचार किया।
WhatsApp Group Join Now
प्राकृतिक उपायों से कई रोगियों को बिना दवाइयों के राहत मिलने का अनुभव हुआ। अभियान के तहत 6 फरवरी (शुक्रवार) को शाह सतनाम जी स्पेशलिटी अस्पताल में निसंतान दंपति (महिला व पुरुष) की जांच संबंधी विशेष कैंप आयोजित किया जाएगा, जिसमें विशेषज्ञों द्वारा परामर्श और आवश्यक जांचें की जाएंगी। उल्लेखनीय है कि इन सभी नि:शुल्क चिकित्सा शिविरों का खर्च पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां अपनी नेक कमाई से वहन कर रहे हैं। यह शिविर पूजनीय परम पिता शाह सतनाम जी महाराज के पवित्र महा रहमोकरम माह की खुशी में आयोजित किए जा रहे हैं। इन शिविरों के माध्यम से समाज के कमजोर वर्ग तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाई जा रही हैं। स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने और जरूरतमंदों की सहायता की दिशा में यह पहल समाज के लिए प्रेरणास्रोत बन रही है।