तपती गर्मी के बीच राहत, तय वक्त से पहले दस्तक देगा मानसून, जानिए कब से बरसेंगे बदरा
पिछले कई दिनों से मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। कहीं पर प्री मानसून के कारण बरसात से मौसम में बदलाव हुआ है। वहीं कई जगह पर तपमी गर्मी के कारण लोगों का बूरा है। दक्षिण-पश्चिम मानसून इस बार सामान्य से पहले देश में दस्तक दे सकता है. मौसम विभाग के अनुसार, मानसून 26 मई 2026-27 मई 2026 तक केरल पहुंचने की संभावना है.
भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार मानसून का केरल में आगमन 26-27 मई के समीप हो सकता है. वैसे तो सामान्य तिथि 1 जून होती है. हालांकि इस अनुमान में 4 दिन का अंतर संभव है. यानी मानसून 22 मई से 30 मई 2026 के बीच दस्तक देगा.
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार केरल में मानसून का पहुंचना पूरे देश के लिए संकेत माना जाता है. यहीं से मानसून की आधिकारिक शुरुआत होती है. इसके बाद बारिश धीरे‑धीरे पूरे देश में फैलती है. आमतौर पर मध्य जुलाई तक पूरे भारत को कवर कर लेती है.
इस समय हरियाणा, राजस्थान,ख् पंजाब,ख् दिल्ली, एनसीआर देश के कई हिस्सों में भीषण गर्मी पड़ रही है। महाराष्ट्र, गुजरात, मध्य प्रदेश सहित कई राज्यों में हीटवेव अलर्ट जारी है. ऐसे में मानसून का जल्दी आना लोगों को बड़ी राहत दे सकता है.
वैज्ञानिक एक खास मॉडल के आधार पर मानसून का अनुमान लगाते हैं, जिसमें हवा के रुख समुद्र का तापमान, साउथ चाइना सी में रेडिएशन और उत्तर-पश्चिम भारत के तापमान जैसे कई कारकों का विश्लेषण किया जाता है. पिछले 20 वर्ष में यह मॉडल लगभग हर बार सही साबित हुआ है.
मानूसन का क्या होगा असर
आपको बता दें कि अगर मानसून वक्त से पहले आता है तो गर्मी से जल्द राहत मिलेगी। इससे खेती के लिए बेहतर शुरुआत होगी. जल संकट वाले एरिया को फायदा होगा और बिजली और कूलिंग की मांग कम हो सकती है।
