हरियाणा के धरतीपुत्रों को राहत: भारी बरसात और जलभराव से नुकसान का क्षतिपूर्ति पर्टल इस दिन तक दें ब्यौरा
हरियाणा प्रदेश में भारी बरसात से फसलों को काफी नुकसान झेलना पड़ा है। हरियाणा सरकार किसानों की फसल खराब होने पर अब बड़ा कदम उठाया है। भारी बरसात और जलभराव के कारण जिले के 313 गांवों में खरीफ फसलों को हुए नुकसान का विवरण दर्ज कराने के लिए सरकार द्वारा 15 सितंबर तक ई-क्षतिपूर्ति पोर्टल खोला गया है।
संबंधित गांवों के किसान अब 15 सितंबर तक फसलों को हुए नुकसान का ब्यौरा दर्ज करवा सकते हैं। उपायुक्त शान्तनु शर्मा ने बताया कि जिले के प्रभावित गांवों के लिए ई-क्षतिपूर्ति पोर्टल 15 सितंबर तक ओपन रहेगा, ताकि किसान अपनी फसल नुकसान का दावा समय पर अपलोड कर सकें। उन्होंने बताया कि भारी बरसात और जलभराव के कारण जिले के 313 गांवों के किसानों को खरीफ फसलों को हुए नुकसान का विवरण ऑनलाइन अपलोड करना होगा। उन्होंने किसानों से अपील की कि वे खरीफ फसल 2025 की प्रभावित फसलों का विवरण सही तरह से दर्ज करें।
