home page

सिरसा में बाबा श्योराम दास जी की बरसी पर धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन, श्रद्धालुओं को निमंत्रण

 | 
Religious programs organized on the death anniversary of Baba Shyoram Das Ji in Sirsa, devotees invited

mahendra india news, new delhi
डेरा बाबा श्योराम दास, डबवाली रोड सिरसा की ओर से बाबा श्योराम दास जी की 55वीं बरसी के उपलक्ष्य में 1 व 2 दिसंबर को वार्षिक भंडारा एवं जागरण का आयोजन श्रद्धा व उत्साह के साथ किया जाएगा। इस धार्मिक आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह है। कार्यक्रम के दौरान जागरण, हवन एवं विशाल भंडारे का आयोजन होगा।

आयोजन की जानकारी देते हुए डेरा के मुख्य सेवादार बाबा हरपाल दास ने बताया कि 1 दिसंबर को रात्रि 8:15 बजे से प्रभु इच्छा तक भव्य जागरण आयोजित किया जाएगा, जिसमें कलाकार सुंदर दास अपनी मधुर वाणी से बाबा जी की महिमा का गुणगान करेंगे। वहीं 2 दिसंबर को प्रात: 9:15 बजे हवन यज्ञ होगा, जिसमें श्रद्धालु आहुतियां डालकर सुख-समृद्धि एवं जनकल्याण की कामना करेंगे। इसके पश्चात प्रात: 10:15 बजे विशाल भंडारा लगाया जाएगा।

उन्होंने बताया कि बाबा श्योराम दास जी की बरसी के अवसर पर प्रतिवर्ष धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। इन आयोजनों का उद्देश्य संत-महात्माओं की शिक्षाओं एवं उनके दिखाए मार्ग का स्मरण करना है। उन्होंने सभी धर्मप्रेमी सज्जनों एवं श्रद्धालुओं से आह्वान किया कि वे 1 व 2 दिसंबर को डेरा बाबा श्योराम दास, डबवाली रोड सिरसा में पहुंचकर धार्मिक कार्यक्रमों में भाग लें और गुरुजनों का आशीर्वाद प्राप्त करें।

WhatsApp Group Join Now