home page

सुप्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. संजीव गोयल ने 90 घंटे में 1200 किलोमीटर साइकिलिंग कर रचा इतिहास

 | 
Renowned doctor Dr. Sanjeev Goyal created history by cycling 1200 kilometers in 90 hours
mahendra india news, new delhi

सिरसा। सुप्रसिद्ध चिकित्सक संजीव गोयल ने अपनी चिकित्सकीय विशेषज्ञता के साथ-साथ साहसिक खेल की दुनिया में भी अपनी धाक जमाई है। डॉ. गोयल ने महज़ 90 घंटों के अंदर 1200 किलोमीटर की साइकिल यात्रा पूरी करके एक अभूतपूर्व रिकॉर्ड कायम किया है, जो उनकी असाधारण शारीरिक और मानसिक दृढ़ता को दर्शाता है।

news

अपनी रिकॉर्ड-तोड़ उपलब्धि के बाद डॉ. संजीव गोयल ने संजीवनी अस्पताल में मीडिया से रूबरू हुए और अपने अविश्वसनीय अनुभव साझा किए। उन्होंने इस यात्रा को अपनी जिंदगी का सबसे चुनौतीपूर्ण लेकिन संतोषजनक अनुभव बताया। संजीवनी अस्पताल में पहुंचे पर अस्पताल के डायरेक्टर डॉक्टर अंजनी अग्रवाल ने उनका भव्य स्वागत किया और डॉक्टर संजीव गोयल के हौंसले की प्रशंसा भी की।

Renowned doctor Dr. Sanjeev Goyal created history by cycling 1200 kilometers in 90 hours

डॉ. गोयल ने बताया कि उनका यह महा-चक्र अभियान पटियाला (पंजाब) से शुरू हुआ था। इस रूट में उन्होंने उत्तर भारत के तीन प्रमुख राज्यों – हरियाणा, पंजाब, और हिमाचल प्रदेश – के विभिन्न जिलों को कवर किया। चुनौती भरे 1200 किलोमीटर का यह सफर, जिसमें दिन और रात लगातार पैडलिंग शामिल थी, अंततः फिर से पटियाला में ही समाप्त हुआ। अपनी यात्रा के सबसे कठिन पहलुओं का जिक्र करते हुए डॉ. गोयल ने बताया कि यह सिर्फ दूरी तय करने की बात नहीं थी, बल्कि प्रकृति और परिस्थितियों से सीधा मुकाबला था।

WhatsApp Group Join Now

पहाड़ी इलाकों में ऊँचे पहाड़ों की चढ़ाई (क्लाइम्बिंग) करना और फिर टूटी सड़कों पर संतुलन बनाए रखना, एक बड़ा चैलेंज था। कई जगहों पर सड़क की हालत बेहद ख़राब थी, जिसने शरीर के स्टैमिना की असली परीक्षा ली। इसके अलावा, बदलते मौसम और रात के समय कम विजिबिलिटी में साइकिल चलाना भी आसान नहीं था। लेकिन लक्ष्य की स्पष्टता ने मुझे आगे बढ़ते रहने की प्रेरणा दी।

डॉ. गोयल ने कहा कि उनका यह प्रयास लोगों को, खासकर युवाओं को, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और शारीरिक चुनौतियों को स्वीकार करने के लिए प्रेरित करेगा। उन्होंने साबित कर दिया है कि दृढ़ इच्छाशक्ति के सामने शारीरिक बाधाएं गौण हो जाती हैं। इस अवसर पर डॉक्टर भावना अग्रवाल, डॉक्टर एमएम तलवाड़,  डॉक्टर आजाद सिंह, डॉक्टर अभिषेक खुराना, डॉक्टर वीरेश भूषण, डॉक्टर जीके अग्रवाल,डॉक्टर उमेश जैन इत्यादि मौजूद थे ।