प्रख्यात शिक्षाविद डॉ शत्रुजीत सिंह की पुस्तक सिरसा : इतिहास एवं संस्कृति का विमोचन
Renowned educationist Dr. Shatrujeet Singh's book Sirsa: History and Culture released
सिरसा 27 अप्रैल
आज दिनांक 27.04.2026 को साहित्य संगीत कला संस्कृति मंच हरियाणा के तत्वावधान में प्राचार्य डा शत्रुजीत सिंह द्वारा रचित पुस्तक “सिरसा: इतिहास एवं संस्कृति” का विमोचन समारोह आयोजित किया गया। इस समारोह में हरियाणा साहित्य एवं संस्कृति अकादमी पंचकूला के निदेशक डा धर्मदेव विधार्थी मुख्य अतिथि तथा डॉ. ओमप्रकाश कादयान,श्री पवन सागर,डी पी आर ओ फतेहाबाद श्री दिनेश कुमार विशिष्ट अतिथि के रूप में आमंत्रित थे ।
समारोह में सबसे पहले मेहमानों का स्वागत डा. लखवीर कौर द्वारा किया गया।पुस्तक समीक्षा प्रो. रीटा आनंद द्वारा प्रस्तुत की गई जिसमें उन्होंने बताया कि इस पुस्तक में डा. शत्रुजीत सिंह द्वारा सिरसा के इतिहास, संस्कृति एवं सभ्यता को प्रारंभिक काल से वर्तमान समय तक शोधपूर्ण एवं समग्र दृष्टि से प्रस्तुत करने का सार्थक प्रयास किया है।जन संपर्क अधिकारी डॉ कपिल सैनी ने बताया कि डा.शत्रुजीत सिंह पिछले पचीस वर्षों से उच्चतर शिक्षा विभाग में कार्यरत है।वर्तमान में वह राजकीय महिला महाविद्यालय सिरसा के साथ साथ सिरसा के सबसे बड़े कॉलेज राजकीय नेशनल महाविद्यालय सिरसा, राजकीय महाविद्यालय डिंग मंडी और राजकीय महाविद्यालय भोड़िया खेड़ा फतेहाबाद के प्राचार्य के रूप में तथा जिला पुस्तकालय अध्यक्ष के पद भी कार्य कर रहे हैं।
उन्होंने बताया कि अध्यापन कार्य के अतिरिक्त डा. सिंह एक प्रख्यात शिक्षाविद, शोधकर्ता एवं लेखक के रूप में जाने जाते हैं ।उन्होंने अब तक अनेक शोध पत्र तथा पुस्तकों का लेखन व संपादन किया है।कार्यक्रम के अंत में डॉ शत्रुजीत सिंह को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।इस मौके पर राजकीय महिला महाविद्यालय सिरसा से डा.विक्रमजीत सिंह डॉ मोनिका गिल डॉ दशरथ, प्रो अंकिता, डॉ प्रीत कौर, डॉ रूपिंदर कौर सहित संपूर्ण स्टाफ तथा राजकीय नेशनल महाविद्यालय से डॉ अनीता मडिया, डॉक्टर सत्यपाल डॉ सुरेंद्र सिंह सहित संपूर्ण स्टाफ, राजकीय महाविद्यालय डिंग मंडी से प्रो रमनदीप प्रो राजेंद्र सहित संपूर्ण स्टाफ तथा राजकीय महाविद्यालय भोड़िया खेड़ा से प्रो लखबीर कौर सहित संपूर्ण स्टाफ ने बधाई प्रेषित की इसके साथ सिरसा फतेहाबाद के विभिन्न स्कूलों व कॉलेज प्राचार्य ने भी इस अवसर पर बधाई प्रेषित की तथा प्रदेश भर से भी शिक्षाविद, गणमान्य जनों द्वारा बधाई संदेश डॉ शत्रुजीत सिंह को दिए जा रहे हैं जिसका उन्होंने आभार जताया
