प्रख्यात वास्तु विशेषज्ञ आचार्य मंजू गोयल इंडस्ट्री विशेषज्ञ वास्तुचार्य सम्मान से सम्मानित
mahendra india news, new delhi
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर देशभर में वास्तु एवं ज्योतिष के क्षेत्र में अपनी विशिष्ट पहचान बना चुकीं प्रख्यात वास्तु विशेषज्ञ आचार्य मंजू गोयल को उनके उल्लेखनीय योगदान एवं औद्योगिक क्षेत्र में प्रभावशाली वास्तु सेवाओं के लिए इंडस्ट्री विशेषज्ञ वास्तुाचार्य सम्मान से सम्मानित किया गया।
प्रमुख शिक्षाविद एवं विश्वविद्यालय प्रतिनिधि डॉ. अनिल धानुका ने आचार्य मंजू गोयल को बधाई देते हुए कहा कि वे वास्तु एवं ज्योतिष से जुड़े भ्रम और भ्रांतियों को दूर कर इन्हें मानव जीवन, व्यवसाय एवं उद्योग को अधिक सरल, संतुलित और सफल बनाने वाले ज्ञान एवं अध्ययन के रूप में समाज के समक्ष प्रस्तुत कर रही हैं। उन्होंने कहा कि आज वास्तु एवं ज्योतिष के विभिन्न पहलुओं पर अध्ययन एवं शोध हो रहे हैं तथा भारत में मान्यता प्राप्त अनेक विश्वविद्यालय भी इन विषयों को शैक्षणिक एवं कौशल आधारित पाठ्यक्रमों के रूप में अपना रहे हैं।
अनेक शिक्षार्थी, ज्योतिष, वास्तु, टैरो कार्ड रीडर विश्वविद्यालय से ये कोर्सेज कर अपने करियर को नए आयाम दे रहे हैं। आचार्य मंजू गोयल ने देशभर में 23 से अधिक विभिन्न इंडस्ट्रीज, प्रतिष्ठित पांच सितारा होटल एवं रिसॉर्ट्स के साथ-साथ अनेक उद्योगपतियों एवं राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े व्यक्तियों को वास्तु परामर्श प्रदान किया है। उनकी विशेषता यह है कि वे बिना अनावश्यक तोड़फोड़ के व्यावहारिक, वास्तविक एवं प्रभावशाली वास्तु उपायों के माध्यम से समस्याओं के समाधान पर विश्वास करती हैं।
वास्तु एवं ज्योतिष की प्रशिक्षक के रूप में भी वे निरंतर लोगों को शिक्षित एवं प्रशिक्षित कर रही हैं। सामाजिक एवं व्यावसायिक क्षेत्र में सक्रिय आचार्य मंजू गोयल रोटरी तथा नरेडको माही से भी जुड़ी हुई हैं। डॉ. अनिल धानुका ने कहा कि आचार्य मंजू गोयल का ज्ञान, अनुभव एवं वैज्ञानिक दृष्टिकोण वास्तु और ज्योतिष के क्षेत्र में नई जागरूकता उत्पन्न कर रहा है। उनका सम्मान हरियाणा सहित पूरे क्षेत्र के लिए गौरव का विषय है।
