आगजनी से पीड़ित व्यापारी से मिले व्यापार मंडल के प्रतिनिधि, कहा, शासन व प्रशासन जल्द व्यापारी को उपलब्ध करवाए मुआवजा
mahendra india news, new delhi
सिरसा। शहर के सुभाष चौक (पुरानी सब्जी मंडी) के निकट स्थित मोहित बूट हाऊस पर विगत रात्रि को हुई आगजनी की घटना को लेकर व्यापार मंडल के जिला प्रधान हीरालाल शर्मा, महासचिव सुरेश गोयल, व्यापार मंडल के शहरी प्रधान कीर्ति गर्ग व युवा प्रधान हेमंत गुप्ता सहित व्यापार मंडल के सदस्य दुकान के संचालक मोहित तनेजा से मिले।
उन्होंने दुकान संचालक मोहित तनेजा से घटना संबंधी पूरी जानकारी ली और नुकसान का आंकलन भी किया। दुकान संचालक के मुताबिक इस घटना में उसे लाखों रुपए का नुकसान हुआ है। उन्होंने दुकान संचालक को ढांढस बंधाते हुए कहा कि व्यापार मंडल इस विपदा की घड़ी में उसके साथ है। ष्घटना में हुए नुकसान को लेकर जल्द ही व्यापार मंडल का प्रतिनिधिमंडल जिला प्रशासन से मिलेगा और व्यापारी को हुए नुकसान का मुआवजा दिलवाने का प्रयास करेगा।
जिला व्यापार मंडल के प्रधान हीरालाल शर्मा ने बताया कि वर्तमान सरकार द्वारा घोषणा की गई थी कि आगजनी में अगर किसी व्यापारी को नुकसान होता है तो सरकार की अैर से उसे उचित मुआवजा दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि दुकान संचालक के आर्थिक हालात ठीक नहीं है और घर के गुजारे के लिए दुकान ही एकमात्र सहारा थी, लेकिन इस घटना के बाद उसके परिवार का भरण पोषण का भी संकट खड़ा हो गया है। इसलिए प्रशासन व सरकार से मांग है कि जल्द से जल्द पीड़ित व्यापारी को मुआवजा उपलब्ध करवाया जाए, ताकि वह फिर से अपना रोजगार शुरू कर सके।
