home page

सेंट जेवियर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सिरसा में मनाया गणतंत्र दिवस

 | 
Republic Day celebrated at St. Xavier's Senior Secondary School, Sirsa

mahendra india news, new delhi
सिरसा सेंट जेवियर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, सिरसा में गणतंत्र दिवस बड़े उत्साह और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के पैरिश प्रीस्ट फादर मैनिनो गोम्स, सिस्टर अलीशा एवं अध्यापिका रविंद्र टिन्ना के आगमन से हुआ।

पूर्ण सम्मान के साथ राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया एवं राष्ट्रगान जन-गण-मन के उच्चारण से संपूर्ण प्रांगण गूंज उठा। भाषण के माध्यम से डा. भीमराव अंबेडकर द्वारा निर्देशित संविधान के नियमों एवं कर्तव्यों की व्याख्या की गई। पैरिश प्रीस्ट फादर मैनिनो गोम्स ने अपने भाषण में भारतीय संविधान का पालन करने एवं देश के लिए कुछ कर गुजरने का प्रेरणादायी संदेश विद्यार्थियों को दिया।

बैंड, मार्च पास्ट, ड्रिल, समूहगान एवं नृत्य प्रस्तुतियों ने देश भक्ति के जज्बे का समां बांध दिया। स्काउट एंड गाइड ट्रैकिंग कैंप तारा देवी, शिमला में प्रवेश सोपान, प्रथम सोपान एवं द्वितीय सोपान में भाग लेने पर विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र वितरित गए।

WhatsApp Group Join Now