home page

गणतंत्र दिवस हमे अपने अधिकार और कर्तव्य के प्रति जागरूक करने का दिन:सरपंच सुभाष निर्बाण

 | 
Republic Day is a day to make us aware of our rights and duties: Sarpanch Subhash Nirban
 mahendra india news, new delhi 

भारत की असली ताकत उसका संविधान ,लोकतांत्रिक मूल्य और नागरिकों की एकता:डॉ के के डूडी 
आर सी के राईस मिल, सिरसा में हर्ष के साथ मनाया गया 77वा गणतंत्र दिवस 

 आर सी के राईस मिल सिरसा में 77वा  गणतंत्र दिवस समारोह बहुत ही धूमधाम से मनाया गया और इस अवसर पर रंधावा गांव के युवा सरपंच सुभाष निर्बाण मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित हुए और उन्होंने सर्वप्रथम राइस मिल परिसर में राष्ट्रीय ध्वज फहराया और अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि आज का यह राष्ट्रीय पर्व का दिन भारत के अतीत, वर्तमान और भविष्य के आत्मावलोकन का दिन है और यह दिन हमे अपने अधिकारों और अपने कर्तव्यों के प्रति जागरूक करता है

 

 

इस समारोह की अध्यक्षता आर सी के राईस मिल के निदेशक डॉ के के डूडी ने कि और उन्होंने सभी उपस्थित कर्मचारियों, और लेबरजनो को संबोधित करते हुए छब्बीस जनवरी के दिन की बधाई देते हुए कहा कि भारत की असली ताकत उसका संविधान,लोकतांत्रिक मूल्य और देश के नागरिकों की एकता रही हैं ।इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में राईस मिल के मुख्य संरक्षक राम चन्द्र खोथ रहें ।

इस मौक़े पर आर सी के राईस मिल के सीईओ राहुल खोथ,एम डी कर्ण सिंह डूडी,डॉ राकेश कंबोज,श्री कुलदीप बटी,अकाउंटेंट प्रमोद खोथ,मैनेजर हनुमान सिहाग,फोरमैन वसीम अहमद,राइस मैन विनोद,तेलमैन पन्ना लाल,बहादुर अशोक ,साहिल सिहाग और राइस मिल सभी लेबर उपस्थित रहे ।कार्यकर्म में राष्ट्रीय गान के उपरांत सभी को लड्डुओं का प्रसाद वितरित किया गया और सभी का आभार व्यक्त किया गया ।

WhatsApp Group Join Now