home page

राजेंद्रा इंस्टिट्यूट में हर्षोल्लास से मनाया गया गणतंत्र दिवस, देशभक्ति पर प्रस्तुतियों ने मोहा मन

 | 
Republic Day was celebrated with great enthusiasm at Rajendra Institute, presentations on patriotism enthralled the audience

mahendra india news, new delhi
 राजेंद्रा इंस्टिट्यूट में गणतंत्र दिवस बड़े ही हर्षोल्लास और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण के साथ हुई। संस्थान के चेयरमैन एन.के. गुप्ता एवं सचिव पुलकित गुप्ता कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित रहे। राजेंद्रा कॉलेज ऑफ नर्सिंग की प्राचार्या कुलविंद्र कौर ने सभी अतिथियों, स्टाफ सदस्यों एवं विद्यार्थियों का हार्दिक स्वागत करते हुए गणतंत्र दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला और विद्यार्थियों को देश के जिम्मेदार नागरिक बनने की प्रेरणा दी।

चेयरमैन एन.के. गुप्ता ने कहा कि हमें हमेशा अपने देश के प्रति अपने कर्तव्यों को सर्वोपरि रखना चाहिए। उन्होंने बताया कि सच्चा देशप्रेम अनुशासन, ईमानदारी और सेवा भावना से प्रकट होता है। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि मन लगाकर अच्छी पढ़ाई करें, आगे बढक़र अपने माता-पिता, संस्थान और देश का नाम रोशन करें तथा एक जिम्मेदार नागरिक बनें। उन्होंने विद्यार्थियों का उत्साह बढ़ाया, आत्मविश्वास जगाया और कॉलेज में चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े दो नवीन पाठ्यक्रमों की मान्यता मिलने पर सभी को बधाई भी दी। 

कार्यक्रम में राजेंद्रा कॉलेज ऑफ नर्सिंग एवं कॉलेज ऑफ फार्मेसी के विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीतों और समूह नृत्य के माध्यम से शानदार प्रस्तुतियां दीं। नर्सिंग और फार्मेसी विद्यार्थियों की डांस प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया। विद्यार्थियों ने अपनी प्रस्तुति के माध्यम से शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव की फांसी के दृश्य प्रदर्शित किए और सभी स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि दी, जिससे उनके साहस, देशभक्ति और बलिदान की भावना और भी गहराई से सामने आई। इसके साथ ही छात्रों ने दर्शकों में देशभक्ति की भावना को जागृत किया।

WhatsApp Group Join Now

कॉलेज ऑफ फार्मेसी के प्राचार्य डॉ. संजीव कालरा ने विद्यार्थियों को बताया कि भारतीय संविधान हमारे लोकतंत्र की आधारशिला है और इसके मूल सिद्धांतों का पालन करना हर नागरिक का कर्तव्य है। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि वे सिर्फ डिग्री हासिल करने तक सीमित न रहें, बल्कि अच्छे नागरिक बनें, समाज और देश के विकास में सक्रिय योगदान दें और पूरी निष्ठा के साथ अपने कर्तव्यों का पालन करें। इस अवसर पर संस्थान की काउंसलर एकता कालरा, डॉ. राम, कुलवंत सिंह, परवरिश कंबोज, धीरज कंबोज, हरजीत कौर, परविंद्र कौर सहित सभी स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।