नए-पुराने व पंजाबी गानों के मिक्सअप पर जमकर थिरके शहरवासी यंग इडिया म्यूजिकल गु्रप ने निजी होटल में करवाया सांस्कृतिक परिवार मिलन समारोह
सिरसा। यंग इंडिया म्यूजिकल गु्रप की ओर से निजी होटल में सांस्कृतिक परिवार मिलन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि हरियाणा व्यापार मंडल के सचिव व सिरसा जिला व्यापार मंडल के अध्यक्ष हीरालाल शर्मा व मोबाइल रिटेल एसोसिएशन के प्रधान विमल स्वामी ने शिरकत की।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जीआरजी स्कूल से प्रमिला शर्मा तथा मंच संचालन गु्रप के सचिव संजीव शर्मा ने बखूबी किया। सर्वप्रथम म्यूजिकल गु्रप के प्रधान दीपक कौशिक ने अपने सदस्यों के साथ मुख्यातिथियों का फूल-मालाओं से स्वागत किया। गायक कलाकारों ने अपनी मधुर आवाज से कार्यक्रम में नए-पुराने गानों के साथ पंजाबी गानों का मिक्सअप कर कार्यक्रम को और भी रंगीन बना दिया।
माहौल उस समय तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा जब युवा कृष्णा शर्मा ने गिटार द्वारा तथा अभिलाषा पांडे ने अंग्रेजी में गीत सुनाया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने बच्चों के साथ झूमते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। मुख्यातिथि हीरालाल शर्मा व विमल स्वामी ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम समाज में एकता व सकारात्मकता का संदेश देते हैं। कार्यक्रम के अंत में सभी सदस्यों को स्मृति चिन्ह व सतगुरु ट्रेडर्स के विनित मदान ने गिफ्ट हेंपर देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में पहुंचे मुख्यातिथियों को क्लब पदाधिकारियों ने स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
प्रधान दीपक कौशिक ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर म्यूजिकल गु्रप के महासचिव गजेंद्र शर्मा, अग्रवाल सभा के महासचिव अश्वनी बंसल, कोर्डिनेटर सी आर पांडे, सिंगर रमन नरूला, विक्रम चानना, राजाराम, जसविंद्र चौधरी, रजनी फुटेला, बंंटी राठौड़, भोला नागराज सहित अन्य परिवार के सदस्य उपस्थित थे।
