home page

श्री हनुमान मंदिर SIRSA में अग्रसेन कॉलोनीवासियों ने की बैठक, वेल्फेयर सोसायटी बनाने का लिया निर्णय, ट्रस्ट प्रधान बोल

 | 
Residents of Agrasen Colony held a meeting at Shri Hanuman Temple SIRSA, decided to form a welfare society, Trust President said

mahendra india news, new delhi
श्री हनुमान मंदिर चैरिटेबल ट्रस्ट के प्रधान कुलदीप मित्तल की अध्यक्षता में श्री हनुमान मंदिर के प्रांगण में एक बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें अग्रसेन कॉलोनी के गणमान्य व्यक्तियों ने शिरकत की। बैठक में वेलफेयर सोसाइटी बनाने का निर्णय लिया गया, जिसकी रूपरेखा आगामी 25 जनवरी 2026 को बनाई जाएगी।

वेलफेयर सोसाइटी द्वारा कॉलोनी का ग्रुप बनाया जाएगा, जिसमें अग्रसेन कॉलोनी के संबंध में सभी जानकारी उपलब्ध करवाई जाएगी। कॉलोनी की हर गली से एक-एक दो दो व्यक्तियों को जोड़ा जाएगा, ताकि गलियों से संबंधित समस्याओं का पता चल सके और उसका समाधान हो सके। बैठक में दादा सतपाल पारीक द्वारा नि:स्वार्थ भाव से अग्रसेन कॉलोनी में की जा रही सेवाओं को लेकर सभी ने दादा सतपाल पारीक के कार्यों को भी सराहा।

श्री हनुमान मंदिर के प्रधान कुलदीप मित्तल ने जानकारी देते हुए बताया कि 25 जनवरी गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर अग्रसैन कॉलोनी के श्री हनुमान मंदिर में दोपहर 3 से 4.30 तक स्वामी नालिनानंद गिरी जी महाराज के सिरसा के साधकों द्वारा अमृतवाणी का पाठ किया जाएगा। इसके बाद श्री लखदातार सेवा मंडल सिरसा द्वारा भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा।

WhatsApp Group Join Now

इस अवसर पर अग्रसेन कॉलोनी को लगने वाले तीनों वार्ड के नगर पार्षद वार्ड नंबर 17 से मोनिका-पंकज सर्राफ वार्ड नंबर 16 के रणधीर सिंह और वार्ड नंबर 15 से हेमकांत शर्मा व मनोनीत पार्षद संदीप मेहता के साथ साथ दादा सतपाल पारीक के द्वारा किए जा रहे कार्यों को लेकर श्री हनुमान मंदिर चैरिटेबल ट्रस्ट के पदाधिकारी और अग्रसेन कॉलोनी के गणमान्य व्यक्तियों द्वारा सम्मानित किए जाएंगे।

उन्होंने कॉलोनीवासियों से आह्वान किया कि वे 25 जनवरी को अधिक से अधिक संख्या में मीटिंग में पहुंचना सुनिश्चित करें। इस बैठक में सतपाल शर्मा, मदन लाल शर्मा, राम कृष्ण वशिष्ठ, श्री राम जोशी, विनोद मित्तल, राकेश गर्ग, श्यामसुंदर गुप्ता, राजेश खत्री, संसार भूषण दिवाकर, साकेत गोयल, राजेश नागपाल, आरके शर्मा, संजीव खत्री, सुशील रोहतकी,साहिल सेठी, अमित गोयल, अशोक चाचान,मनोहर लाल, कृष्णलाल टोकसिया, जय प्रकाश, रामजी लाल, प्रदीप कुमार, बलराज आर्य, हरीश शर्मा, पवन गर्ग, तेजप्रकाश गुप्ता के साथ-साथ रमेश बंसल, रमेश कांटीवाल आदि उपस्थित रहे।