सीडीएलयू के यूनिवर्सिटी स्कूल फॉर ग्रेजुएट स्टडीज़ के विभिन्न स्नातक पाठ्यक्रमों के परिणाम घोषित, पीजी प्रवेश में विद्यार्थियों को मिलेगी सुविधा
mahendra india news, new delhi
सिरसा चौधरी देवी लाल विश्वविद्यालय, सिरसा के यूनिवर्सिटी स्कूल फॉर ग्रेजुएट स्टडीज़ (USGS) के विभिन्न 15 स्नातक पाठ्यक्रमों के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक प्रो. राजकुमार ने बताया कि विद्यार्थियों के हितों को ध्यान में रखते हुए समयबद्ध ढंग से परिणाम घोषित किए गए हैं, जिससे उन्हें विभिन्न स्नातकोत्तर (पीजी) पाठ्यक्रमों में प्रवेश लेने में सुविधा मिलेगी। उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय में पीजी पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 15 जुलाई निर्धारित की गई है। ऐसे में जिन विद्यार्थियों ने स्नातक की पढ़ाई पूर्ण कर ली है, वे समय रहते अपनी प्रवेश प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।
प्रो. राजकुमार ने बताया कि जिन पाठ्यक्रमों एवं सेमेस्टरों के परिणाम घोषित किए गए हैं, उनमें बी.ए.-बी.एड. (चार वर्षीय पाठ्यक्रम) आठवाँ सेमेस्टर, बैचलर ऑफ आर्ट्स (डिजिटल जर्नलिज्म) छठा सेमेस्टर, बैचलर ऑफ आर्ट्स (इकोनॉमिक्स एंड फाइनेंस) छठा एवं आठवाँ सेमेस्टर, बैचलर ऑफ आर्ट्स (जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन) छठा सेमेस्टर, बैचलर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन छठा सेमेस्टर, बैचलर ऑफ कॉमर्स (ऑनर्स) छठा सेमेस्टर, बैचलर ऑफ कॉमर्स (ऑनर्स–चार वर्षीय डिग्री प्रोग्राम) छठा सेमेस्टर, बैचलर ऑफ कंप्यूटर एप्लीकेशंस (चार वर्षीय डिग्री प्रोग्राम) आठवाँ सेमेस्टर, बैचलर ऑफ साइंस (डेटा साइंस)
आठवाँ सेमेस्टर, बैचलर ऑफ साइंस (फैशन डिज़ाइन एंड लाइफस्टाइल टेक्नोलॉजी) आठवाँ सेमेस्टर, बैचलर ऑफ साइंस (फिजिकल हेल्थ एंड स्पोर्ट्स एजुकेशन) आठवाँ सेमेस्टर, बैचलर ऑफ साइंस (फिजिक्स) छठा एवं आठवाँ सेमेस्टर तथा बैचलर ऑफ सोशल वर्क आठवाँ सेमेस्टर शामिल हैं।उन्होंने विद्यार्थियों से अपील की कि वे विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर अपना परिणाम देखें तथा 15 जुलाई से पूर्व पीजी पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन अवश्य करें, ताकि उन्हें किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
