सिरसा में सेवानिवृत्त न्यायिक कर्मचारियों का मिलन समारोह, पुरानी यादें ताजा कर साझा किए अनुभव
mahendra india news, new delhi
सिरसा के अरोमा होटल में सेवानिवृत्त न्यायिक कर्मचारियों का मिलन समारोह हर्षोल्लास, आत्मीयता और भाईचारे के वातावरण में आयोजित किया गया। समारोह में पुराने साथियों ने एकत्रित होकर सेवाकाल की यादें ताजा कीं और आपसी संबंधों को मजबूत बनाया। समारोह के सफल आयोजन में दीपक कौशिक एवं शांति लाल एडवोकेट की विशेष भूमिका रही। उनके प्रयासों से पुराने साथियों को एक मंच पर मिलने और अपने अनुभव सांझा करने का अवसर मिला।
कार्यक्रम में संगीत की मधुर प्रस्तुतियों ने समां बांध दिया। बंटी राठौर, दीपक कौशिक, विजय रामावत और भोला नागराज ने अपनी शानदार संगीत प्रस्तुतियों से उपस्थित लोगों का भरपूर मनोरंजन किया। टोहाना से पहुंचे एडवोकेट जसविंदर चौधरी ने भी संगीत कार्यक्रम में शिरकत कर समारोह की रौनक बढ़ाई। इस अवसर पर कृष्ण सुखीजा, नाजिÞर सहित अन्य साथियों ने अपने विचार सांझा किए। वरिष्ठ कर्मचारी ओम प्रकाश, रीडर को शॉल भेंट कर सम्मानित किया गया।
समारोह में सुरेश कंबोज, गोपाल गर्ग, श्याम लाल, एस.डी. नायर, के.के. सुखीजा एडवोकेट, रजनीश बंसल एडवोकेट, भंवर लाल, राज कुमार मेहता, सुल्तान सिंह, वेद प्रकाश, मनोज दहिया, सुरेश सोनी एडवोकेट, रतन सिंह, आनंद गर्ग कालू राम एडवोकेट, सुभाष सैनी, रणजीत सिंह सहित अनेक साथी उपस्थित रहे।
समारोह ने यह संदेश दिया कि सेवानिवृत्ति के बाद भी सहकर्मियों के बीच प्रेम, सम्मान और मित्रता के रिश्ते कायम रहते हैं। कार्यक्रम का समापन सामूहिक भोज के साथ हुआ।
