महाराष्ट्र के अनाथ बच्चों की पढ़ाई से लेकर शादी तक का खर्च उठाएंगे पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां
mahendra india news, new delhi
सिरसा। मानवता और जरूरतमंदों की सहायता के लिए लगातार चलाए जा रहे कार्यों के तहत डेरा सच्चा सौदा के पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां ने एक बार फिर सेवा और परोपकार का उदाहरण प्रस्तुत किया है। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, अंतरराष्ट्रीय संगीत दिवस और फादर्स डे के अवसर पर पूज्य गुरु जी ने समाज में सेवा, संस्कार और मानवता की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि समाज के सक्षम लोगों का यह नैतिक दायित्व है कि वे जरूरतमंदों और असहाय लोगों की सहायता के लिए आगे आएं। डैप्थ कार्यक्रम (नशा व बुराईयां छुड़वाने का कार्यक्रम)के दौरान महाराष्ट्र के सासावार स्थित ममता बाल सदन नामक एनजीओ द्वारा संचालित अनाथ आश्रम की प्रभारी स्मिता ने आश्रम में रह रहे बच्चों की शिक्षा और देखभाल को लेकर सहयोग की अपील की। इस पर पूज्य गुरु जी ने आश्रम के बच्चों की पढ़ाई, पालन-पोषण, स्वास्थ्य देखभाल और उनके विवाह तक का संपूर्ण खर्च वहन करने की घोषणा की। इस घोषणा का उपस्थित साध-संगत ने जोरदार समर्थन किया और मानवता भलाई के इस कार्य की सराहना की।
कार्यक्रम का एक भावुक क्षण उस समय और देखने को मिला जब पंजाब के संगरूर जिले के गांव कमोमाजरा निवासी 20 वर्षीय जसप्रीत कौर को नए मकान की चाबी सौंपी गई। जसप्रीत कौर के पिता का वर्ष 2021 में निधन हो गया था, जिसके बाद परिवार आर्थिक संकट से जूझने लगा। परिवार जिस मकान में रह रहा था, उसकी हालत बेहद खराब थी। बरसात के दिनों में छत से पानी टपकता था और कई बार परिवार को पड़ोसियों के घरों में शरण लेने के लिए मजबूर होना पड़ता था। परिवार की कठिन परिस्थितियों की जानकारी जब जसप्रीत कौर द्वारा पूज्य गुरु जी को दी गई तो तुरंत पूज्य गुरु जी ने उनके लिए नया मकान बनवाने का निर्णय लिया। इसके बाद पूज्य गुरु संत डा. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां द्वारा जसप्रीत कौर का पक्का मकान महज 48 घंटे में तैयार करवा दिया गया। मकान निर्माण का पूरा खर्च पूज्य गुरु जी ने वहन किया।
- चाबी मिलते ही छलक पड़े खुशी के आंसू
नए घर की चाबी मिलने पर जसप्रीत कौर, उसकी माता और उसके परिवार की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। परिवार ने भावुक होकर पूज्य गुरु जी और सेवा में जुटे सभी सेवादारों का आभार व्यक्त किया। स्थानीय निवासियों ने भी इस कार्य की सराहना करते हुए कहा कि जरूरतमंद परिवार को नया आशियाना मिलना उनके लिए किसी सपने के सच होने से कम नहीं है।
