home page

नाथूसरी चौपटा ब्लॉक में PM मातृ वंदना योजना को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित

 | 
HJYGFIUUJ

mahendra india news, new delhi 

नाथूसरी चौपटा ब्लॉक के गांव नाथूसरी कलां में शुक्रवार को एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत चल रहे विशेष अभियान की समीक्षा की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य योजना के अंतर्गत पात्र लाभार्थियों के नामांकन में वृद्धि करना और लंबित मामलों के शीघ्र निपटान को सुनिश्चित करना रहा । बैठक के दौरान सुपरवाइजर सुनैना ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के साथ वन-टू-वन समीक्षा की।

उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकार द्वारा संचालित जन-कल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम पात्र व्यक्ति तक पहुँचाना आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की प्राथमिक जिम्मेदारी है। समीक्षा बैठक में पोषण संबंधी गतिविधियों, गंभीर रूप से कुपोषित बच्चों की निगरानी और 'पोषण ट्रैकर' ऐप के प्रभावी उपयोग पर भी विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के बारे में विस्तार से चर्चा करते हुए कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए गए कि योजना में किसी भी प्रकार की कोताही न बरती जाए।

जिन केंद्रों पर नामांकन की संख्या कम पाई गई, वहां शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने के निर्देश दिए गए। कार्यकर्ताओं को प्रेरित किया गया कि वे अपने कार्यक्षेत्र में पूर्ण निष्ठा के साथ सरकार की योजनाओं का प्रचार-प्रसार करें ताकि अधिक से अधिक महिलाएं लाभान्वित हो सकें। इस समीक्षा बैठक में सुपरवाइजर सुनैना, दीपिका, किरण, नीतू और अनीता सहित ब्लॉक की आंगनवाड़ी कार्यकर्ता मन्जु, सीता, सुमन, कलावती, कमला, अंजू, सुलोचना, रेखा, निर्मला, दया, किरण बाला और संतोष सहित अन्य मौजूद रही । बैठक में सामूहिक जिम्मेदारी का संकल्प लेते हुए सभी ने भविष्य में योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन का भरोसा दिलाया।

WhatsApp Group Join Now

*फोटो कैप्शन: नाथूसरी कलां में आयोजित समीक्षा बैठक में उपस्थित सुपरवाइजर व आंगनवाड़ी कार्यकर्ता।*