home page

शक्करमंदोरी गांव के ऋग्वेदा पब्लिक स्कूल का सीबीएसई दसवीं कक्षा परीक्षा परिणाम रहा शतफीसद

 | 
news
mahendra india new delhi

नाथूसरी चौपटा क्षेत्र के गांव शक्करमंदोरी स्थित ऋग्वेदा पब्लिक स्कूल का सीबीएसई द्वारा घोषित दसवीं कक्षा का परीक्षा परिणाम शतफीसद रहा। स्कूल की प्रधानाचार्या उपासना संभवाल ने बताया कि स्कूल का परीक्षा परिणाम सौ फीसद रहा। स्कूल के  14 छात्रों ने मेरिट हासिल की है। 

स्कूल की छात्रा भूमिका ने 97 फीसद अंक, पूजा ने 96 फीसद, तमन्ना ने 94.6 फीसद,ख् भावना ने 91.4 फीसद अंक, एकता ने 90.8 फीसद अंक हासिल कर स्कूल का नाम रोशन किया है। स्कूल के निदेशक देशबंधु बैनीवाल ने छात्रों को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।   

news