home page

सिरसा में आरएमपी चिकित्सकों का विरोध तेज, सीएमओ के लेटर पर उठाए सवाल

 | 
RMP doctors intensify protest in Sirsa, question CMO's letter

mahendra india news, new delhi
सिरसा। सिविल सर्जन कार्यालय की ओर से जारी उस पत्र के खिलाफ, जिसमें कथित झोलाछाप डॉक्टरों पर कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं, आरएमपी डॉक्टरों ने कड़ा एतराज जताया है। आयुर्वेदिक अनुभवी चिकित्सक समाज समिति के प्रदेशाध्यक्ष राजपाल वर्मा व जिला प्रधान कश्मीर सिंह करीवाला ने कहा कि बिना स्पष्ट मापदंड तय किए सभी प्रैक्टिस कर रहे डॉक्टरों को एक ही दायरे में रखना उचित नहीं है।

आरएमपी प्रतिनिधियों ने कहा कि वे वर्षों से ग्रामीण और दूरदराज क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाएं दे रहे हैं, जहां सरकारी सुविधाएं सीमित हैं। उनका दावा है कि वे प्राथमिक उपचार और जरूरतमंद मरीजों को तत्काल सहायता प्रदान करते हैं। ऐसे में एकतरफा कार्रवाई से स्वास्थ्य सेवाओं पर असर पड़ सकता हैं।

एसोसिएशन ने मांग की है कि पहले यह स्पष्ट किया जाए कि किन मानकों के आधार पर कार्रवाई होगी। आरएमपी को झोलाछाप की श्रेणी में न रखा जाए।किसी भी कार्रवाई से पहले नोटिस और सुनवाई का अवसर दिया जाए। प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि यदि आरएमपी एसोसिएशन की बात नहीं सुनी गई तो वे शांतिपूर्ण तरीके से विरोध दर्ज कराएंगे और प्रशासन से पुनर्विचार की अपील करेंगे।

WhatsApp Group Join Now