home page

नाथुसरी चौपटा क्षेत्र में आरोही स्कूल के पास सड़क दुर्घटना, युवक की मौत

 | 
Road accident near Aarohi School in Nathusari Chaupata area, youth dies
mahendra india news, new delhi

चौपटा भादरा रोड पर नाथूसरी कलां गांव स्थित आरोही मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से युवक को तुरंत पीएचसी नाथूसरी चौपटा ले जाया गया, जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकोंं ने उसे अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 


सडक़ हादसे में मृतक की पहचान 22 वर्षीय रवि पुत्र शार्दूल, निवासी गांव चाडीवाल के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि रवि अविवाहित था और दो भाई थे। रवि मजदूरी का कार्य करता था। उसके पिता की पहले मौत हो चुकी है। रवि की असमय मौत से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। प

रिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। नाथुसरी चौपटा थाना में नियुक्त एसआई कौशल्या ने बताया कि गांव चाडीवाल निवासी एक युवक की मौत हो गई। युवक का शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया जाएगा। नाथुसरी-चौपटा थाना में मृतक रवि के चाचा सज्जन सिंह की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
 

WhatsApp Group Join Now