home page

वार्ड 21 के घंटाघर चौक पर सडक़ सुधार कार्य शुरू वार्डवासियों को मिली बड़ी राहत

 
Road improvement work begins at Ghantaghar Chowk in Ward 21 Major relief for ward residents
 | 
 वार्डवासियों को मिली बड़ी राहत

 
जिला नगरायुक्त सुरेंद्र बेनीवाल का जताया आभार

सिरसा, 17 जून। शहर के वार्ड नंबर 21 स्थित घंटाघर चौक और नोहरिया बाजार की लंबे समय से खस्ताहाल पड़ी सडक़ एवं गहरे गड्ढों की समस्या को लेकर आखिरकार सुधार कार्य शुरू कर दिया गया है। काबिलेजिक्र है कि बीते दिनों नगरपरिषद द्वारा आयोजित साइकिल निरीक्षण अभियान के दौरान पूर्व पार्षद प्रतिनिधि अमित सोनी ने जिला नगरायुक्त सुरेंद्र बेनीवाल का ध्यान वार्ड नंबर 21 के घंटाघर चौक की जर्जर सडक़ की ओर आकर्षित किया था। उन्होंने


नगरायुक्त को अवगत करवाया था कि चौक की सडक़ पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुकी है और उसमें बने गहरे गड्ढे आमजन के लिए परेशानी और खतरे का सबब बने हुए हैं। सडक़ की खराब स्थिति के कारण स्थानीय दुकानदारों, राहगीरों और वाहन चालकों को रोजाना भारी परेशानियों


का सामना करना पड़ रहा है। कई बार वाहन गड्ढों में फंसने और अनियंत्रित होने के कारण दुर्घटनाओं के शिकार भी हो चुके हैं। इस समस्या की गंभीरता को समझते हुए जिला नगर आयुक्त सुरेंद्र बेनीवाल ने तुरंत संबंधित अधिकारियों को सडक़ की मरम्मत करवाने, पैचवर्क


करने तथा गहरे गड्ढों को भरने के निर्देश दिए। नगरायुक्त के निर्देशों के बाद नगरपरिषद की टीम ने मंगलवार देर रात्रि वार्ड नंबर 21 के घंटाघर चौक पर सडक़ सुधार कार्य प्रारंभ करवाया। कार्य के दौरान नोहरिया बाजार व घंटाघर चौक में क्षतिग्रस्त सडक़ के हिस्से को जेसीबी मशीन की सहायता से हटाया गया और वहां इंटरलॉकिंग टाइलें लगाकर रास्ते को मजबूत, सुरक्षित और सुगम बनाने का कार्य किया गया। क्षेत्रवासियों ने लंबे समय से चली आ रही इस समस्या के समाधान की शुरुआत होने पर संतोष व्यक्त किया और नगरपरिषद प्रशासन विशेषकर नगरायुक्त सुरेंद्र बेनीवाल का आभार जताया।

WhatsApp Group Join Now