नाथूसरी चौपटा से चंडीगढ़ के लिए रोडवेज बस सेवा शुरू, जीएम ने दिखाई हरी झंडी, ये रहेगा टाइम शेड्यूल
सिरसा जिला के नाथूसरी चौपटा बस स्टैंड से हरियाणा रोडवेज की चंडीगढ़ के लिए बस सेवा शुरू हो गई। चंडीगढ़ के लिए रोडवेज बस को शुक्रवार आज सुबह 4 बजकर 50 मिनट पर रवाना किया गया। बस को सिरसा के जीएम कुलदीप जागड़ा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। बस स्टैंड से अब प्रतिदिन सुबह 4: 50 बजे बस चंडीगढ़ के लिए चलेगी। चंडीगढ़ से वापसी में १2.48 बजे नाथूसरी चौपटा के लिए रवाना होगी। इसके बाद प्रतिदिन नाथूसरी चौपटा शाम को 8 बजकर 20 मिनट पर पहुंचेगी।
ये रहेगा रूट
चौपटा बस स्टैंड के इंचार्ज विक्रम सिंह ने बताया कि बस नाथूसरी चौपटा से चंडीगढ़ के लिए प्रतिदिन चलेगी। बस चौपटा से दड़बा कलां, सिरसाख्, फतेहाबाद, भूना, उकलाना, नरवाना, कैथलख्, पेहवा, अंबाला होते हुए चंडीगढ़ पहुंचेगी। इस मौके पर
जीएम कुलदीप जागड़ा ने कहा कि चौपटा क्षेत्र के लोगों को इस सेवा से काफी फायदा मिलेगा। चंडीगढ़ में किसी कार्यवंश जाने वालों को बेहतर सुविधा मिलेगी।
इस मौके पर नाथूसरी कलां की सरपंच रीटा कासनियां, जगतपाल कासनियां, दिनेश जागड़ा, रोहताश जागड़ा, नीकूराम जागड़ा, साहबराम नाथूसरी, राजेश सुथार, मदन जागड़ा, चौपटा बस स्टैंड इंचार्ज विक्रम सिंह, विनोद कुमार गिगोरानी,ख् प्रहलाद सिंह,ख् सुरेंद्र बैनीवाल मौजूद रहे।
