home page

रोहतक - एक बार फिर जेल से बाहर डेरा प्रमुख बाबा गुरमीत राम रहीम, सिरसा डेरा चीफ राम रहीम की 30 दिन की पैरोल हुई है मंजूर

 | 
Rohtak - Dera chief Baba Gurmeet Ram Rahim is out of jail once again, 30 days parole of Sirsa Dera chief Ram Rahim has been approved
 mahendra india news, new delhi

रोहतक - एक बार फिर जेल से बाहर डेरा प्रमुख बाबा गुरमीत राम रहीम, सिरसा डेरा चीफ राम रहीम  की 30 दिन की पैरोल हुई है मंजूर।

16वीं बार रोहतक की सुनारियां जेल से बाहर निकले गुरमीत राम रहीम 

6 बजकर ठीक 34 मिनट पर  आये बाहर

डेरा प्रमुख को पैरोल मिलते ही सिरसा में सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई है। ऐसे में डेरा सच्चा सौदा के आस पास सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की जा रही है।

बता देें कि साध्वी यौन शोषण मामले में 20 वर्ष की सजा काट रहा गुरमीत सिंह वर्ष 2026 में 5 जनवरी को 40 दिन की पैरोल पर बाहर आया था। तब शाह सतनाम सिंह का अवतार दिवस था। इस साल में उसकी दूसरी पैरोल है। 


रणजीत हत्याकांड और छत्रपति हत्याकांड में गुरमीत बरी
सिरसा के डेरा सच्चा सौदा के डेरा प्रमुख रणजीत हत्याकांड और छत्रपति हत्याकांड में बरी हो चुका है। इस इस वर्ष 7 मार्च को गुरमीत को पंजाब और हरियाणा हाइकोर्ट ने छत्रपति हत्याकांड से उसे बरी किया था। अब उसने साध्वी यौन शोषण मामले में सीबीआई की विशेष कोर्ट के खिलाफ हाइकोर्ट में याचिका दायर की हुई है।

पुराने डेरा की करवा रहा मरम्मत
डेरा प्रमुख जब पिछली बार सिरसा आया था तो उस वक्त पुराने डेरे के पुन निर्माण शुरू करवाया था। गुरमीत सिंह ने 40 दिन की पैरोल के दौरान वह नियमित तौर पर पुराना डेरा सच्चा सौदा में आकर काम का निरीक्षण करता था। इसका काम आज भी जारी है।

WhatsApp Group Join Now