home page

हरियाणा श्रम कल्याण बोर्ड के चेयरमैन रोहताश जांगड़ा ने कार्यभार संभाला

 | 
Rohtash Jangra takes charge as Chairman of Haryana Labour Welfare Board
mahendra india news, new delhi

 हरियाणा श्रम कल्याण बोर्ड के चेयरमैन रोहताश जांगड़ा ने पंचकूला के सेक्टर-4 स्थित बे नंबर 29-30 में शपथ ग्रहण समारोह के बाद कार्यभार संभाला। इस अवसर पर उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं।
इस अवसर पर अखिल भारतीय जांगिड़ ब्राह्मण महासभा, हरियाणा प्रदेश के उपाध्यक्ष मास्टर दिनेश कुमार जांगड़ा, सुभाष बेनीवाल, जयबीर जांगड़ा एवं राजेश सुथार (भरोखा) ने समारोह में पहुंचकर हरियाणा श्रम कल्याण बोर्ड के चेयरमैन रोहताश जागड़ा को पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मान किया तथा उनके सफल कार्यकाल के लिए मंगलकामनाएं व्यक्त कीं।

प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने कहा कि हरियाणा श्रम कल्याण बोर्ड के चेयरमैन रोहताश जांगड़ा की नियुक्ति समाज के लिए गौरव का विषय है। उनके नेतृत्व में हरियाणा श्रम कल्याण बोर्ड श्रमिकों के हितों की रक्षा, उनके कल्याण तथा विभिन्न जनहितकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि जांगड़ा अपने अनुभव, कार्यकुशलता और समाज सेवा की भावना से बोर्ड को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का कार्य करेंगे।

समारोह के दौरान उपस्थित सभी गणमान्य व्यक्तियों ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं तथा उनके उज्ज्वल एवं सफल कार्यकाल की कामना की। यह अवसर समाज के लिए गर्व और सम्मान का प्रतीक रहा।