home page

रोटरी क्लब सिरसा न्यू जेन ने दिया कन्या विवाह में योगदान, भविष्य में भी कल्याणकारी कार्य करने का लिया संकल्प

 | 
Rotary Club Sirsa New Gen contributed in the marriage of a girl and resolved to do welfare work in the future also

Mahendra india news, new delhi
सिरसा। रोटरी इंटरनेशनल के जिला गवर्नर भूपेश मेहता की प्रेरणा पाकर रोटरी क्लब सिरसा न्यू जेन के अध्यक्ष राहुल सुधा, सचिव अनन्य मेहता व पुलकित मेहता की वैवाहिक वर्षगांठ पर क्लब पदाधिकारियों ने एक निर्धन परिवार की बेटी के विवाह में आर्थिक व संसाधनों के रूप में सहयोग दिया। यह सहयोग सामग्री अनन्य मेहता के कार्यालय में दी गई। रोटरी क्लब सिरसा न्यू जेन के इन पदाधिकारियों की इस सामाजिक पहल की चहुंओर प्रशंसा की गई। क्लब के सचिव अनन्य मेहता ने इस अवसर पर कहा कि उनके क्लब का मुख्य उद्देश्य ही मानवीय व सामाजिक सेवाओं को प्राथमिकता देना है।

उन्होंने बताया कि संसाधनों के रूप में उपरोक्त संबद्ध परिवार की सहायता करने वालों में पारस मेहता, डॉ. अंशुमन, सोमिल अग्रवाल, तरुण गर्ग, रवि कुमार हर्षवर्धन मेहता, सेतुकृत बजाज, नितिन चुघ, आयुष गुप्ता, अर्पित सेतिया, अवनीश सिंह, संयम ग्रोवर, विरेंद्र मलिक एवं निखिल गोयल प्रमुख रूप से शामिल रहे। परियोजना अध्यक्ष रोटेरियन डॉ. दीपक अग्रवाल ने सभी सहयोगी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के सामाजिक कार्य न केवल जरूरतमंद परिवारों को संबल प्रदान करते हैं, बल्कि समाज में रोटरी की सेवा भावना को भी सशक्त बनाते हैं। रोटरी क्लब के सभी पदाधिकारियों ने भविष्य में भी इसी प्रकार के जनकल्याणकारी कार्य निरंतर करते रहने का संकल्प भी लिया।