रूपावास स्कूल ने 10वीं व 12वीं बोर्ड परीक्षा में फिर रचा इतिहास 65 मैरिट के साथ खण्ड में रहा अव्वल
Rupawas School created history again in the 10th and 12th board exams. It topped the division with 65 merit points
mahndra india news deihi
सिरसा। खण्ड नाथूसरी चौपटा के पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रूपावास के विद्यार्थियों ने हरियाणा शिक्षा बोर्ड द्वारा घोषित कक्षा 10वीं व 12वीं के वार्षिक परीक्षा परिणाम में हर साल की भांति इस बार भी शानदार प्रदर्शन किया है और कुल 65 मैरिट के साथ रूपावास स्कूल खण्ड के सभी सरकारी स्कूलों में प्रथम स्थान पर रहा है। सत्र 2025-26 में कक्षा 12वीं विज्ञान संकाय का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा है,
जिसमें 33 विद्यार्थियों में से 16 विद्यार्थियों ने मेरिट हासिल की है और 5 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए। विज्ञान संकाय की छात्रा दिव्या और संजना ने 472 अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से विद्यालय में प्रथम व खण्ड स्तर पर दूसरा स्थान हासिल किया है। 464 अंकों के साथ दीक्षा विद्यालय में दूसरे व 454 अंकों के साथ निधि विद्यालय में तीसरे स्थान पर रही है। कला संकाय में 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम 27 मेरिट के सराहनीय रहा है। गगनदीप 477 अंकों के साथ विद्यालय में प्रथम व खण्ड में तीसरे स्थान पर, ममता 476 अंको के साथ विद्यालय में दूसरे स्थान पर तथा तोशिका 472 अंकों के साथ विद्यालय में तीसरे स्थान पर रही हैं। कक्षा 10वीं का परीक्षा परिणाम 22 मैरिट के साथ 95 प्रतिशत रहा,
जिसमें स्नेहा पुत्री विनोद कुमार 485 अंक लेकर विद्यालय में प्रथम व खण्ड में दूसरे स्थान पर, रितिका पुत्री मोहन लाल 481 अंक लेकर विद्यालय में दूसरे व खण्ड में तीसरे स्थान पर और प्रेरणा पुत्री विनोद 471 अंक लेकर विद्यालय में तीसरे स्थान पर रही हैं। इसके अलावा 12वीं कक्षा में 23 व 10वीं कक्षा में 7 विद्यार्थियों ने विभिन्न विषयों मे 100 में से 100 अंक हासिल करके एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। इस शानदार परीक्षा परिणाम के लिए विद्यालय के प्राचार्य कमलजीत सिंह ने सभी स्टाफ सदस्यों व विद्यार्थियों को बधाई दी। उन्होंने विद्यार्थियों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर विद्यालय के सभी स्टाफ सदस्य भी मौजूद रहे।
