home page

चौपटा में ग्रामीण सफाई कर्मचारियों ने धरना प्रदर्शन को 31 मई तक बढाया

 | 
Rural sanitation workers in Chaupata extended their protest till May 31.

Mahendra india news, new delhi
 

खंड विकास एवं पंचायत कार्यालय नाथूसरी चौपटा के बाहर अपनी मांगों को लेकर सफाई कर्मचारी का धरना जारी
चौपटा। खंड विकास एवं पंचायत कार्यालय नाथूसरी चौपटा के बाहर पिछली 15 मई से अपनी मांगों को मनवाने के लिए चल रहे आंदोलन को 31 मई तक आगे बढा दिया है। नाथूसरी चौपटा खंड के सभी सफाई कर्मी पिछले 13 दिन से हड़ताल पर हैं। इन ग्राम पंचायतों में सफाई व्यवस्था पूरी तरह से ठप्प और ग्रामीणों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीण सफाई कर्मचारी यूनियन हरियाणा की चौपटा इकाई के प्रधान राजकुमार, उप प्रधान भूप सिंह, कालूराम, अली मोहम्मद, धर्मपाल, कालूराम, दर्शन सिंह, पालाराम, हरिसिंह, हनुमान, रमेश ने बताया कि उन्होंने अपनी मांगों को लेकर पिछले 13 दिन से धरना प्रदर्शन शुरू किया हुआ है

लेकिन सरकार के कानों पर जूं तक नहीं रेंगी। उन्होंने  बताया कि उनकी मुख्य मांग कर्मचारियों को पक्का करने की है और जब तक सरकार पक्का नहीं करती उन्हें समान काम समान वेतन लागू करते हुए 26000 रुपए वेतनमान दिया जाए। इन्होंने बताया कि जब तक उनकी मांगे पूरी नहीं होती उनका आंदोलन जारी रहेगा। 31 दिसम्बर 2025 को माननीय पंजाब एण्ड हरियाणा हाईकोर्ट द्वारा दिये आदेश को लाग आदेश के मुताबिक सफाई कर्मियों को स्थाई कर्मचरी का दर्जा देकर सभी बकाया लाम। मुख्यमंत्री महोदय द्वारा 24 नवम्बर 2024 को 26000 रु० मासिक वेतन दिए जाने की ज टुकड़ों में लागू करने की बजाए दिसम्बर 2024 से एकमुस्त लागू किया जाए तथा 1 ऐरियर सहित भुगतान किया जाए।

बढ़ौतरी कमाई का देखते हुए सफाई कर्मियों के वेतन को महंगाई भत्ते के साथ जोड़ा बढ़ती हमारी अनुसार सालाना 3 प्रतिशत की बढ़ौतरी का अलग से प्रावधान किया जाए। विधान सभा में नई नीति (बिल) बनाकर कर ग्रामीण सफाई कर्मचारियों को रेगूलर क कलम से सबको पक्का किया जाए। 5-6 गाँवों का का जोन बनाकर ग्रामीण सफाई कर्मियों में से ही पढ़े-लिखे कर्मचानि लगाकर सफाई कर्मियों के काम की देखरेख और हाजरी लगाने की व्यवस्था की जाए। नाथूसरी चौपटा खंड की सभी 51 ग्राम पंचायतों में कार्यरत सफाई कर्मी पिछले 13 दिन से हड़ताल पर हैं। इन ग्राम पंचायतों में सफाई व्यवस्था पूरी तरह से ठप्प और ग्रामीणों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

WhatsApp Group Join Now