home page

डेरा जगमालवाली के संत बिरेंद्र सिंह बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में पहुंचे, पानी के बीच पहुंचकर जाना ग्रामीणों का हालचाल, राहत सामग्री भी पहुंचाई

 | 
जाना ग्रामीणों का हालचाल, राहत सामग्री भी पहुंचाई 

mahendra india news, new delhi
SIRSA  डेरा जगमालवाली के संत बिरेंद्र सिंह ने फ़ाज़िल्का ज़िले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया और वहां प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर हर संभव सहायता का आश्वासन दिया। डेरा की ओर से राहत सामग्री बांटी भी गई। 
संत सबसे पहले  बाढ़ के हालत की जानकारी लेने के लिए लाधूका मंडी पहुंचे जहां  बाढ़ प्रभावित क्षेत्र से लोग यहां आकर रुके हुए है,से मुलाकात की और यहां प्रभावित परिवारों के पशुओं के लिए तीरपाल दिए गये। संत के समक्ष परिवारों ने पशु को बरसात व धूप से बचाव के लिए तीरपाल देने की मांग रखी थी। 


इसके बाद संत खुद ही ट्रैक्टर चलाकर पानी के बीच से ही  भैणी गुदड़ में पहुंचे और यहां के विकट हुए हालत की जानकारी ग्रामीणों से ली। ग्रामीणों ने बताया कि राहत सामग्री को मिल रही है लेकिन पशुओं के लिए तीरपाल की व्यवस्था कर दें। संत ने कहा कि इस गांव के हर घर में पशुओं के लिए तीरपाल दिया जा रहा है और  मच्छर पैदा होने के चलते मच्छरदानी भी हर घर में देंगे। संत ने कहा कि यहां जो भी जरुरत की वस्तुओं चाहिए होगी वह देने का प्रयास रहेगा। उन्होंने ग्रामीणों से सावधानी बरतने को भी कहा ताकि पानी बढ़ने की स्थिति में समय पूर्व सुरक्षित स्थान पर पहुंच सकें। ग्रामीणों ने कहा कि बाढ़ के कारण इतना नुकसान हो गया है कि इसकी भरपाई नहीं हो पाएगी। 


संत ने कहा कि कोई बाढ़ प्रभावित परिवार इस घड़ी में समीपवर्ती डेरा अरनिवाला में आकर रह सकता है, यहां उनके लिए लंगर व रहने की पूरी व्यवस्था रहेगी। पशु भी डेरा में रख सकते है। 


संत बिरेंद्र सिंह ने प्रतिबद्धता जताई कि वे आने वाले दिनों में बाढ़ प्रभावित गांवों का दौरा जारी रखेंगे। गांव में जाकर ग्रामीणों की मदद करेंगे। उन्होंने कहा कि डेरा की ओर बाढ़ प्रभावितों का हर संभव सहयोग दिया जाएगा और सेवा कार्य लगातार जारी रहेंगे। 
उन्होंने कहा कि इस विकट घड़ी में सभी को मदद के लिए आगे आना चाहिए यदि कोई संस्था डेरा के साथ मिलकर मदद करना चाहती है तो उसका भी स्वागत रहेगा। डेरा उनकी मदद को प्रभावित परिवारों तक पहुंचाने का काम करेगा। उन्होंने संगत से भी आह्वान किया कि वे भी मदद के लिए जहां संभव हो वहां पहुंचकर मददगार बने।

WhatsApp Group Join Now