home page

डॉ. सज्जन कुमार बने जिला उच्चतर शिक्षा अधिकारी

 | 
Sajjan Kumar became the District Higher Education Officer

mahedra india news, new delhi
सिरसा। राजकीय महाविद्यालय के प्राचार्य के अलावा डा. सज्जन कुमार ने  जिला उच्चतर शिक्षा अधिकारी सिरसा का कार्यभार संभाल लिया है। आज उनके महाविद्यालय पहुंचने पर कॉलेज परिवार द्वारा बुक्के और फूलमालाओं से स्वागत किया गया। बच्चों ने भी ड्रम ताल से अपनी प्रतिभा दिखाई। महाविद्यालय के जन संपर्क अधिकारी डा. जोगिंद्र सिंह ने बताया कि डा. बी एस भोला की सेवानिवृत्ति के बाद डीएचईओ सिरसा का पद खाली हो गया था।

अब उच्चतर शिक्षा विभाग द्वारा जिला उच्चत्तर शिक्षा अधिकारी की डॉ. सज्जन कुमार को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। इससे पहले डा. सज्जन कुमार फतेहाबाद के जिला उच्चतर  शिक्षा अधिकारी का कार्यभार भी सम्भाल रहे थे। इस अवसर पर प्राचार्य डा. सज्जन कुमार ने कहा कि सभी के सहयोग से महाविद्यालयों के विकास का पहिया निरंतर जारी रहेगा।

इस जिÞम्मेवारी का सजगता से निर्वहन करेंगे और शिक्षा के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित किए जाएंगे। इस मौके पर प्रो.कुलजीत कौर, डा. सुगन सिंह, डा.जोगिंद्र सिंह, प्रो सुरेश कुमारी, डा. साधा सिंह, प्रो. प्रवीण अग्रवाल, प्रो. सावन कुमार, प्रो. राजेश, प्रो. अशोक कुमार, प्रो. राजवीर, डा. कविता चौधरी, प्रो. पूजा, सुभाष व अन्य गणमान्य व्यक्ति और गैर-शैक्षणिक स्टाफ सदस्य मौजूद थे।

WhatsApp Group Join Now