home page

सज्जन सोनी बने जिला स्वर्णकार संघ के प्रधान, समाज ने ढोल-नगाड़ों से किया जोरदार स्वागत

 | 
Sajjan Soni became the head of the District Goldsmith Association, the society gave a grand welcome with drums and trumpets

mahendra india news, new delhi
सिरसा। जिला स्वर्णकार संघ के चुनाव बेगू रोड स्थित सोनी धर्मशाला में शांतिपूर्वक तरीके से करवाए गए। चुनाव कमेटी के वरिष्ठ वाइस चेयरमैन सुखविंद्र सिंह सोनी ने बताया कि सुबह 10 बजे स्वर्णकार समाज से जुड़े प्रतिनिधि सोनी धर्मशाला में एकत्रित हुए। शुरूआती दो घंटे में सर्वसम्मति के प्रयास किए गए, लेकिन ऐलनाबाद से उम्मीदवार राहुल सोनी ने सर्वसम्मति की बजाय वोटिंग करवाने पर सहमति जताई। हालांकि मौके पर पहुंचे पांचों उम्मीदवारों को भी सर्वसम्मति के लिए समय दिया गया, लेकिन उनमें सहमति नहीं बनी। चुनाव के लिए कुल 6 उम्मीदवार चुनाव मैदान में थे, जिसमें से एक उम्म्ीदवार मौके पर नहीं पहुंचा।

चुनाव कमेटी के तौर पर सरप्रस्त अमर सिंह भूण, चेयरमैन राजकुमार भूण, वरिष्ठ वाइस चैयरमैन सुखविंद्र सोनी, गजानंद सोनी, लीलाधर सोनी, सोनू गोरीवाला, केवल वर्मा, विशाल सोनी सहित समाज के अन्य गणमान्यजन मौजूद रहे। इसके बाद वोटिंग करवाई गई। उन्होंने बताया कि कुल 36 मतों में से 35 डेलीगेट्स मौके पर मौजूद थे।

बेलेट पेपर से वोटिंग करवाई गई, जिसमें सज्जन सोनी को 34 वोट मिले, जबकि राहुल सोनी को एक वोट मिला। जिस पर सज्जन सोनी को जिला स्वर्णकार संघ का आगामी 3 वर्ष के लिए प्रधान चुन लिया गया। इसके बाद नवनियुक्त प्रधान सज्जन सोनी ने समाज के सभी लोगों के साथ मिलकर एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाते हुए जीत की होली खेली। समाज की ओर से गाड़ी में बैठाकर सज्जन सोनी का जोरदार स्वागत किया गया।

WhatsApp Group Join Now

सज्जन सोनी ने अपनी जीत के लिए चंद्रपकाश ऐलनाबाद (मार्केट कमेटी वाइस चेयरमैन व सीएम विंडो एमिनेंट पर्सन), फतेहाबाद तहसील प्रधान सुरेंद्र कुमार सोनी, गजानंद तहसील प्रधान सिरसा, सुभाष सोनी तहसील प्रधान कालांवाली, हरदेव गोरखी शहरी प्रधान डबवाली, जगदीप सूर्य तहसील प्रधान डबवाली, तहसील प्रधान सुरेंद्र ऐलनाबाद, मनजीत सिंह प्रधान रानियां तहसील के साथ-साथ सभी समाज के साथियों का बहुत-बहुत आभार जताया, जिन्होंने चुनाव को शांतिप्रिय तरीके से संपन्न में चुनाव कमेटी की सहायता की। सज्जन सोनी ने कहा कि समाज ने जो उन्हें नई जिम्मेदारी दी है, उसे पूरी तन्मयता से निभाएंगे और समाज के उत्थान के लिए लगातार प्रयास करेंगे। नवनियुक्त प्रधान सज्जन सोनी ने कहा कि जल्द ही कार्यकारिणी का विस्तार कर शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा।