home page

राहुल गांधी के जन्मदिन पर महिलाओं में सैनेटरी पैड वितरित कांग्रेस नेत्री कृष्णा फौगाट बोली, सभी वर्गों की हितैषी है कांग्रेस

 
Sanitary pads distributed among women on Rahul Gandhi's birthday Congress leader Krishna Phogat stated that the Congress party champions the interests of all sections of society
 | 
 Sanitary pads distributed among women on Rahul Gandhi's birthday Congress leader Krishna Phogat stated that the Congress party champions the interests of all sections of society


सिरसा। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी के जन्मदिन पर जिला महिला कांगे्रस की अध्यक्ष कृष्णा फौगाट के नेतृत्व में प्रियदर्शनी उड़ान योजना के तहत जेजे कॉलोनी में करीब 50 महिलाओं को सैनेटरी पैड वितरित किए गए। अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अल्का लांबा व प्रदेशाध्यक्ष पर्ल चौधरी के निर्देशानुसार आयोजित इस कार्यक्रम में जिला महिला कांग्रेस की अध्यक्ष कृष्णा फौगाट ने कहा कि कांग्रेस की ओर से सदैव हर वर्ग के कल्याण के लिए कार्य किए जाते हैं और इसी कड़ी में प्रियदर्शनी उड़ान योजना के तहत महिलाओं को उनके बेहतर स्वास्थ्य के उद्देश्य से सैनेटरी पैड वितरित किए जाने का अभियान चलाया जा रहा है।

इससे पूर्व भी जिला महिला कांग्रेस के बैनर तले सैकड़ों महिलाओं को सैनेटरी पैड वितरित कर उन्हें उनके बेहतर स्वास्थ्य की दिशा में जागरूक बनाया गया है और इस अभियान में सिरसा की सांसद कुमारी सैलजा का भी भरपूर सहयोग रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी के जन्मदिन पर पूरे देश में पार्टी कार्यकर्ताओं ने इसे जनकल्याण कार्यों के माध्यम से उत्साहपूर्वक मनाया है। सिरसा में भी जिला महिला कांग्रेस ने भी कांग्रेस नेता राहुल गांधी के दीर्घायु होने व बेहतर स्वास्थ्य की कामना की है। इस कार्यक्रम में जिला महिला कांगे्रस की अध्यक्ष कृष्णा फौगाट के साथ-साथ पुष्पा नारंग, शकुंतला न्यौल व पूजा न्यौल आदि महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी अपना यथासंभव योगदान दिया।