home page

SIRSA में गांव जमाल के पास स्कार्पियो ने बाइक को मारी टक्कर, कॉलेज में तैनात सफाई कर्मचारी की मौत

 | 
SIRSA NEWS
mahendra india news, new delhi
सिरसा जिले के गांव जमाल में सिरसा जमाल रोड पर सड़क हादसा हो गया। स्कार्पियो ने बाइक को टक्कर मार दी। इससे निजी कालेज में तैनात सफाई कर्मचारी की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक की पहचान राजस्थान के गांव जनानिया के 33 वर्षीय धर्म सिंह के रूप में हुई है।  मृतक युवक गांव जमाल चौधरी कुरड़ाराम मेमोरियल महिला महाविद्यालय जमाल में सफाई कर्मचारी के पद पर कार्यरत था।

जानकारी के अनुसार वीरवार दोपहर को कॉलेज का सफाई कर्मचारी धर्म सिंह किसी कार्य को लेकर जमाल की तरफ जा रहा था तभी एक सफेद रंग की स्कार्पियो ने धर्म सिंह की बाइक को टक्कर मार दी, इससे  धर्म सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। 

राहगीरों ने 112 नंबर पर दुर्घटना की सूचना दी और धर्म सिंह को नाथूसरी चौपटा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया गया जहां पर चिकित्सकों ने धर्म सिंह को मृत घोषित कर दिया। और पुलिस को सूचना दी। मृतक धर्म सिंह की पत्नी मैना देवी ने रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है गौरतलब है कि धर्म सिंह के चार लड़कियां हैं।