home page

फिर मेरिट का धमाका : संत कबीर इंटरनेशनल स्कूल ने लगातार 14वें वर्ष दिया 100% परिणाम

Sant Kabir International School  delivers 100% result for the 14th consecutive year
 | 
Sant Kabir International School  delivers 100% result for the 14th consecutive year

mahendra india news, new delhi
नाथूसरी चौपटा के  Sant Kabir International School ने एक बार फिर शानदार परीक्षा परिणाम देकर क्षेत्र में अपनी सफलता का परचम लहराया है। विद्यालय ने लगातार 14वें वर्ष 12वीं कक्षा में 100% परिणाम देकर नया कीर्तिमान स्थापित किया। स्कूल के उत्कृष्ट परिणाम से विद्यार्थियों, अभिभावकों और स्टाफ में खुशी की लहर दौड़ गई।


इस वर्ष Arts, Science और Commerce तीनों संकायों के विद्यार्थियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। Arts में स्वेता ने 96.8% अंक प्राप्त कर विद्यालय में पहला स्थान हासिल किया, जबकि कामिनी ने 96.2% अंक लेकर दूसरा स्थान प्राप्त किया। Science में खुशबू ने 91,6% अंक प्राप्त कर टॉप किया तथा Commerce में सरिता ने 84.4% अंक हासिल किए।


विद्यालय के कुल 39विद्यार्थियों ने मेरिट में स्थान बनाया तथा 34 विद्यार्थियों ने 70% से अधिक अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया।
सबसे गर्व की बात यह रही कि इस वर्ष भी विद्यालय का कोई भी विद्यार्थी फेल नहीं हुआ और स्कूल ने लगातार 14वीं बार 100% परिणाम देकर अपनी उत्कृष्ट शिक्षा व्यवस्था को साबित किया।

WhatsApp Group Join Now


परिणाम घोषित होते ही विद्यालय में जश्न का माहौल बन गया। अभिभावकों और क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने स्कूल पहुँचकर विद्यार्थियों व शिक्षकों को बधाई दी।

 

Vice Principal एवं समस्त स्टाफ ने विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत और शिक्षकों के समर्पण की सराहना की।
विद्यालय के संचालक Mr. Ambedkar Ji ने कहा कि Sant Kabir International School शिक्षा, अनुशासन और संस्कारों के क्षेत्र में निरंतर प्रगति कर रहा है। उन्होंने विद्यार्थियों को भविष्य के लिए शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि मेहनत और लगन से हर लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है।