home page

जिला योगासन प्रतियोगिता में संत कबीर इंटरनेशनल स्कूल का परचम, खिलाड़ियों ने जीते कई पदक

 | 
Sant Kabir International School shines at the district yogasana competition; athletes win multiple medals
Mahendra india news, new delhi

नाथूसरी चौपटा भगत सिंह स्टेडियम में आयोजित जिला स्तरीय योगासन प्रतियोगिता में संत कबीर इंटरनेशनल स्कूल, नाथूसरी चौपटा एवं संस्कार योग केंद्र के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कई पदक अपने नाम किए और विद्यालय का गौरव बढ़ाया।
10–18 वर्ष बालिका वर्ग में सेरेना एवं पूजा ने प्रथम स्थान, रिया ने द्वितीय तथा वसुधा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
10–18 वर्ष बालक वर्ग में गौरव ने द्वितीय स्थान हासिल किया।


18–55 वर्ष महिला वर्ग में ममता ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि 18–55 वर्ष पुरुष वर्ग में मनीष ने द्वितीय तथा अंकित ने तृतीय स्थान प्राप्त कर शानदार प्रदर्शन किया। इस उपलब्धि के पीछे योग प्रशिक्षिका ममता मैडम की अथक मेहनत, समर्पण और कुशल मार्गदर्शन की महत्वपूर्ण भूमिका रही। उन्होंने खिलाड़ियों को नियमित अभ्यास, अनुशासन और आत्मविश्वास के साथ तैयार किया, जिसका परिणाम जिला स्तरीय प्रतियोगिता में शानदार सफलता के रूप में सामने आया। विद्यालय परिवार ने उनके प्रयासों की सराहना करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनके मार्गदर्शन में खिलाड़ी भविष्य में भी नई ऊँचाइयों को छुएंगे और राष्ट्रीय स्तर तक अपनी पहचान बनाएंगे।


विद्यालय के प्रधानाचार्य अंबेडकर एवं उपप्रधानाचार्या रिया फुटेला ने सभी विजेता खिलाड़ियों और योग प्रशिक्षिका ममता मैडम को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता पूरे विद्यालय परिवार के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि सभी खिलाड़ी राज्य स्तरीय योगासन प्रतियोगिता में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय, योग केंद्र एवं जिले का नाम रोशन करेंगे।
विद्यालय परिवार ने सभी खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएँ दीं।

WhatsApp Group Join Now