संत रामपाल: करौंथा आश्रम के संचालक संत रामपाल के जेल से बाहर आने का रास्ता साफ, देशद्रोह के तीसरे केस में भी मिली हाईकोर्ट से जमानत
हरियाणा प्रदेश की बड़ी खबरों में करौंथा आश्रम के संचालक रामपाल को लेकर आ रही है। संत रामपाल तीसरे मामले में जमानत मिल गई है। इसके बाद अब आज जेल से बाहर आ जाएगा। बता दें कि उसे हाई कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। देश द्रोह मामले में हाई कोर्ट ने जमानत दे दी है। गौरतलब है कि इससे पहले मर्डर के 2 अलग अलग कसों में संत रामपाल को हाई कोर्ट से जमानत मिल चुकी है।
बता दें कि संत रामपाल उनके खिलाफ लंबित अवमानना याचिका का निपटारा कर दिया गया था। रामपाल ने बिना शर्त माफी मांगी थी, उसे अदालत ने स्वीकार कर लिया। अदालत ने संत रामपाल की उम्र और कारावास को देखते हुए यह निर्णय लिया। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि भविष्य में अवमानना होने पर गंभीरता से कार्रवाई की जाएगी।
आपको बता दें कि ट्रायल कोर्ट रामपाल को 2 अलग-अलग आरोपों में मर्डर का दोषी ठहराया चुका है जिस पर पिछले दिनों हाई अदालत ने रोक लगाते हुए उनको जमानत देने का आदेश दिया था। हालांकि प्रदेश के खिलाफ युद्ध छेडऩे के मामले में वह अभी जेल में बंद है।
बता दें कि संत रामपाल की गिरफ्तारी के दौरान हिंसक झड़प हुई थी । राम पाल के खिलाफ 2014 में एक और एफआईआर दर्ज की गई। एफआईआर के मुताबिक, आश्रम के संचालक राम पाल ने लगभग 600-700 महिलाओं और बच्चों को मुख्य द्वार के बाहर बैठा दिया और 1500-2000 युवा लाठी, बम और बंदूक लेकर आश्रम की छत पर तैनात थे।
बताया जा रहा है कि जब पुलिस ने लाउडस्पीकर पर घोषणा की कि गिरफ्तारी वारंट हैं तो संचालक के आश्रम राम पाल के सहयोगियों ने आश्रम के बाहर डीजल और पेट्रोल के केन वाले लोगों को बैठा दिया, जो पुलिस को धमकी दे रहे थे कि वे राम पाल को गिरफ्तार नहीं होने देंगे और पुलिस को ऐसा करने के लिए उनके शवों के ऊपर से गुजरना पड़ेगा।
