home page

सिरसा से सांवलिया सेठ-महाकाल दर्शन बस यात्रा श्रद्धालुओं को लेकर रवाना

 | 
Sanwalia Seth-Mahakal Darshan bus journey departs from Sirsa with devotees
mahendra india news, new delhi
श्री सांवरिया के सेवादार बस सेवा समिति (सिरसा) द्वारा आयोजित सांवलिया सेठ-महाकाल दर्शन बस यात्रा बुधवार शाम श्रद्धालुओं को लेकर रवाना हुई। नोहरिया बाजार स्थित प्राचीन श्री श्याम मंदिर से शुरू हुई इस धार्मिक यात्रा को मंदिर की संरक्षक तारा देवी ने बाबा श्याम की पावन ध्वजा दिखाकर विधिवत रवाना किया।

यात्रा में शामिल श्रद्धालु राजस्थान एवं मध्यप्रदेश के प्रमुख धार्मिक स्थलों के दर्शन करेंगे। समिति के सेवादार भारत भूषण शर्मा,रवि मिमानी, मनीष सोनी,मंथन शर्मा ने बताया कि यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को श्री सांवलिया सेठ (चित्तौड़गढ़), उज्जैन महाकाल ज्योतिर्लिंग, कालभैरव मंदिर, ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग, नाथद्वारा श्रीनाथजी, पुष्कर जी तथा गढ़कालिका मंदिर सहित कई प्रसिद्ध तीर्थ स्थलों के दर्शन कराए जाएंगे।

समिति के अनुसार यात्रा शाम 8:15 बजे सिरसा से रवाना हुई और 8 जून 2026 को वापस लौटेगी। इस अवसर पर तारा देवी ने यात्रा में शामिल सभी श्रद्धालुओं की मंगलमय एवं सुरक्षित यात्रा की कामना करते हुए कहा कि धार्मिक यात्राएं व्यक्ति को आध्यात्मिक ऊर्जा प्रदान करती हैं और समाज में सद्भावना का संदेश देती हैं। यात्रा रवाना होने से पहले श्रद्धालुओं ने बाबा श्याम एवं महाकाल के जयकारे लगाए। इस मौके पर हीरालाल शर्मा, तेजपाल शर्मा,अमित शर्मा(चेन्नई) दीपक गुप्ता,नितेश गर्ग,रवि शर्मा, साहिल खुराना,जतिन सोनी, दीपक मोंगा,मुकेश जांगड़ा, ललित मोंगा, रूपेश मरदा,हितेश मिमानी श्याम भक्त उपस्थित थे