home page

Sapna Choudhary : एक स्टेज शो के लिए लाखों रुपये लेती है सपना चौधरी, Fees जानकर उड़ जाएंगे होश

 | 
Sapna Choudhary: Sapna Choudhary charges lakhs of rupees for a single stage show; the fee will leave you stunned
mahendra india news, new delhi

Sapna Choudhary Fees: सपना चौधरी हरियाणवी इंडस्ट्री का जाना माना नाम है।  सपना चौधरी हरियाणा से लेकर पूरे देश में अपनी पहचान बना चुकी है। सपना चौधरी की एक झलक पाने के लिए लाखों लोग बेकरार रहते हैं। सपना का डांस देखने के लिए लोगों की भीड़ लग जाती है।

लेकिन क्या आप जानते हैं कि सपना एक स्टेज शो का कितना चार्ज करती हैं.
आज कमाई के मामले में सपना का जवाब नहीं. अपने स्टेज शो, म्यूजिक वीडियो और विज्ञापनों से ये हसीना लाखों में कमाई कर रही हैं और करोड़पति बन चुकी हैं.

https://mahendraindianews.com/world-news/sapna-choudhary-sapna-choudhary-charges-lakhs-of-rupees-for/cid14925024.htm

लेकिन उनके एक स्टेज शो की बात करे तो मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वो एक परफॉर्मेंस के 25 लाख रूपए तक लेती हैं. इस दौरान वो  2 से 3 घंटे तक परफॉर्म करती हैं. अपने इन्हीं शोज की बदौलत सपना आज खूब कमाई कर रही हैं और आलीशान घर से लेकर लग्जरी कारों तक की मालकिन बन चुकी हैं. 

आपको बता दें कि घर की मजबूरी के कारण सपना ने कम उम्र में स्टेज पर परफॉर्म करना शुरू कर दिया था. देखते ही देखते अपने डांस की बदौलत वो छा गईं और कुछ ही सालों में वो इतनी फेमस हुईं कि आज हर जुबां पर सपना का नाम है. वो बिग बॉस जैसे बड़े रियलिटी शो का भी हिस्सा बनीं. 

WhatsApp Group Join Now

क्यों सूट में ही परफॉर्म करती हैं

आपने एक बात जरूर नोट की होगी. वो ये कि सपना हमेशा सिर्फ सूट में ही स्टेज पर परफॉर्म करती हैं. लेकिन क्या आप इसके पीछे की वजह जानते हैं? खुद सपना ने एक इंटरव्यू में ये रिवील किया था कि उनकी मां के कहने पर ही वो हमेशा सूट पहनती हैं क्योंकि उनकी मां ने उन्हें हमेशा बदसलूकी और अभद्रता से बचाना चाहती थीं. लिहाजा सूट में परफॉर्म करने की सलाह दी.