home page

संगीत विभाग एवं संस्कृत विभाग के संयुक्त तत्वावधान में बसंत पंचमी के पावन अवसर पर सरस्वती पूजा

 | 
Saraswati Puja on the auspicious occasion of Basant Panchami under the joint auspices of the Music Department and Sanskrit Department

mahendra india new delhi
चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय, सिरसा में संगीत विभाग एवं संस्कृत विभाग के संयुक्त तत्वावधान में बसंत पंचमी के पावन अवसर पर सरस्वती पूजा एवं हवन यज्ञ का आयोजन किया गया। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में अंकुश लाडवाल द्वारा तबला व कीबोर्ड, कमलकांत व ललित द्वारा तबला एवं हारमोनियम, सागर द्वारा गिटार तथा अंशदीप द्वारा ढोलक पर संगत की गई।

कार्यक्रम में चारू, कनुप्रिया, करणदीप कौर, सोनू, ऋतिक, लवप्रीत, कमलकांत, राजबीर, हर्षविंदर एवं ललित सहित अनेक विद्यार्थियों ने सक्रिय सहभागिता निभाई। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में भारतीय संस्कृति, संगीत एवं ज्ञान परंपरा के प्रति जागरूकता एवं श्रद्धा भाव को सुदृढ़ करना रहा।


इस अवसर पर विश्वविद्यालय के शैक्षणिक मामलों के अधिष्ठाता प्रो. सुशील कुमार, छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रो. राजकुमार, संगीत विभागाध्यक्ष प्रो. कमलेश रानी, हिंदी विभागाध्यक्ष प्रो. अशोक मलिक, डॉ. कुलवंत, एनएसएस समन्वयक एवं संस्कृत विभागाध्यक्ष डॉ रोहतास ,

WhatsApp Group Join Now

संस्कृत विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. मनोहर लाल, संगीत विभाग की सहायक प्राध्यापक डॉ. सरस्वती चतुर्वेदी, डॉ. विनोद कुमार, डॉ. दीपक वर्मा, कोमल, सहित शिक्षकगण एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।  कार्यक्रम में पंडित संजीव शर्मा, पं. मनमोहन, पं. विशाल एवं पं. मनन द्वारा विधिवत हवन यज्ञ संपन्न कराया गया तथा माँ सरस्वती की आराधना एवं आरती करवाई गई। विद्यार्थियों ने सरस्वती वंदना, गणेश वंदना एवं मधुर गीत-संगीत के माध्यम से विद्या की देवी की पूजा-अर्चना की।