home page

SIRSA के अमारा ग्रीन पर सरताज ने छेड़ी धुनों की तार, पंजाबी गीतकार-फिल्मकार सतिंद्र सरताज के गीतों पर झूमें सिरसावासी

 | 
Sartaj played tunes at Amara Green in Sirsa, Sirsa residents danced to the songs of Punjabi lyricist-filmmaker Satinder Sartaj

Mahendra india news, new delhi
 विख्यात पंजाबी गीतकार-फिल्मकार सतिंद्र सरताज ने शुक्रवार सायं सिरसा में अपने गीतों से सिरसावासियों को झूमने पर मजबूर कर दिया। श्रीमत ब्रिज ग्रुप द्वारा वैदवाला रोड पर हुडा के निकट करीब 60 एकड़ में विकसित किए जा रहे 'अमारा ग्रीनÓ रेजीडेंसी एवं बिजनेस पार्क में इस सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था।


पंजाबी गीतकार डा. सतिंद्र सरताज की टीम फिरदोश प्रोडेक्शन द्वारा अपने देशभर में 'हेरिटेज टूर इंडियाÓ प्रोग्राम के तहत सिरसा में इसका आयोजन किया गया था। इसमें पंजाबी फनकार को देखने-सुनने का लोगों में भारी क्रेज रहा। श्रीमत ब्रिज ग्रुप की ओर से इस कार्यक्रम के सफल आयोजन में अपनी अहम भूमिका निभाई। संस्थान की ओर से शहर के प्रमुख गण्यमान्य लोगों को इस कार्यक्रम में विधिवत आमंत्रित किया गया था। डा. सतिंद्र सरताज को देखने व सुनने के लिए शहरवासी उमड़ पड़े। करीब तीन घंटे से अधिक समय तक चले कार्यक्रम में लोग नाचने व झूमने को विवश हो गए।


वर्णनीय है कि पंजाबी गायक सतिंद्र सरताज पंजाबी विश्वविद्यालय चंडीगढ़ से सूफी गायन में पीएचडी धारक है। उन्हें सूफी गायन में महारत हासिल की हुई है। उनके दुनियाभर में लाखों फालोवर्स है। इसी वजह से उनके देशभर में लाइव कंसर्ट प्रोग्राम आयोजित किए जा रहे है।

WhatsApp Group Join Now


सिरसा में आयोजित कार्यक्रम में श्रीमत ब्रिज ग्रुप की ओर से कार्यक्रम में आमंत्रित किए गए मेहमानों के लिए की गई विशेष व्यवस्था को सिरसावासियों ने जमकर सराहा। गु्रप के प्रमोटर माधव जैन ने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए सभी का आभार जताया है।