home page

सर्व कर्मचारी संघ, हरियाणा ने संभाली फायर कर्मचारियों के आन्दोलन की कमान

Sarva Karamchari Sangh, Haryana took charge of the fire workers' agitation.
 
 | 
Sarva Karamchari Sangh, Haryana took charge of the fire workers' agitation.  


सिरसा। फरीदाबाद अग्निकांड में हुई दो फायर कर्मियों भवी चंद शर्मा और रणवीर सिंह की मौत के मामले में परिवारों को एक-एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता, परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी व शहीद का दर्जा दिए जाने की मांग को लेकर सिरसा दमकल केंद्र पर लगातार 25वें दिन धरना जारी है। धरने की अध्यक्षता जिला प्रधान राजेश खिचड़ ने की। इसी कड़ी में आज भूख हड़ताल का छठा दिन है, जिसमें फायर कर्मचारी डटे हुए हैं।

राज्य कमेटी के आह्वान पर सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा, जिला सिरसा कमेटी के पांच कर्मचारी एसकेएस जिला प्रधान मदन लाल खोथ, सचिव रमेश सैनी, राजेश खिचड़, अजय पासी, निर्मल सिंह, विरेंद्र सिंह, रोहताश मेहरिया, अनिल कुमार, अशोक मेहला, सुखराम आज भूख हड़ताल पर रहे। इस मौके पर जिलाध्यक्ष राजेश खिचड़ ने कहा कि सरकार हठधर्मिता की नीति अपना रही है, जिससे कर्मचारी वर्ग में भारी रोष है।

उन्होंने कहा कि सरकार कर्मचारियों को हड़ताल व आंदोलन के लिए उकसा रही है, जबकि कर्मचारियों की मंशा जनता को परेशान करने की कतई नहीं है। कर्मचारियों को मजबूरन अपने हक के लिए संघर्ष का रास्ता अपनाना पड़ रहा है। कर्मचारी नेताओं ने कहा कि सरकार कर्मचारियों के सब्र का इम्तिहान न ले। इससे पहले भी अनेक आंदोलन हुए हैं, जिनमें सरकार को कर्मचारियों की एकता के समक्ष झुकना पड़ा है। उन्होंने सख्त लहजे में कहा कि सरकार जल्द से जल्द कर्मचारियों की मांगों को पूरा करे, ताकि आम जनता को राहत मिल सके। 

WhatsApp Group Join Now