home page

सर्वधर्म बेअदबी रोको टावर मोर्चा समाना से एक जनवरी को श्री अमृतसर साहिब तक शुरू होगी पैदल यात्रा: लखविंदर सिंह औलख

 | 
Sarvadharma Beadbi Roko Tower Morcha: A foot march will start from Samana to Sri Amritsar Sahib on January 1: Lakhwinder Singh Aulakh

mahendra india news, new delhi
BKE प्रदेशाध्यक्ष लखविंदर सिंह औलख ने मीडिया से रूबरू होते हुए बताया कि 12 अक्टूबर 2024 से सर्वधर्म बेअदबी रोको कानून बनवाने के लिए समाना (पंजाब) में टावर मोर्चा लगा हुआ है, जिसमें भाई गुरजीत सिंह खालसा 400 फीट ऊंचे टावर पर 4’6 फीट की जगह में पिछले 447 दिनों से धरना दे रहे हैं,

लेकिन पंजाब की भगवंत मान सरकार कुंभकरनी नींद सो रही है। गुरजीत सिंह खालसा की कई बार तबीयत भी नाजुक हो गई थी, टावर मोर्चा की कमेटी ने ऐलान किया है कि 1 जनवरी 2026 से 15 जनवरी 2026 तक टावर मोर्चा समाना से लेकर श्री अमृतसर साहिब तक पैदल यात्रा की जाएगी। पैदल श्रद्धालुओं के लिए रात्रि पड़ाव का शेड्यूल भी जारी कर दिया गया है। औलख ने शब्द गुरु श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी में आस्था रखने वाले सभी धर्म प्रेमियों से अपील की गई की है कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में कल वीरवार 1 जनवरी को सुबह 10.00 टावर मोर्चा सामना पहुंचे।

भारतीय किसान एकता ने 2 दिसंबर को लघु सचिवालय सिरसा में प्रदर्शन करते हुए प्रशासन कुछ चेतावनी दी थी कि 15 जनवरी से पहले पहले करीब 2024 का बकाया बीमा क्लेम जारी किया जाए अन्यथा कृषि विभाग के बाहर पक्का मोर्चा लगाया जाएगा, जिस पर विभाग ने कार्रवाई आगे बढ़ाते हुए हरियाणा कृषि विभाग एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी की 29 दिसंबर को चंडीगढ़ मीटिंग में 25 गांवों बकाया बीमा क्लेम को मंजूरी दे दी है, हरियाणा किसान मजदूर संघर्ष मोर्चे की 9 सितंबर की चंडीगढ़ मीटिंग में धान की फसल को जल भराव से हुए नुकसान के लिए लोकलाइज में शामिल करने के लिए अपील की गई थी, उ

WhatsApp Group Join Now

से अपील के आधार पर खरीद 2026 में अगर किसी कारण से धान की फसल खराब होती है तो उसे किसान लोकलाइज के लिए आवेदन कर सकेंगे। औलख ने किसानों से अपील करते हुए कहा कि अपनी फसलों का पंजीकरण किसी को भी ना दें। इस मौके पर बीकेई से गुरप्रीत सिंह संधू, गुरजीत सिंह मान, दविंदर सिंह मौजूद रहे।