CDLU SIRSA में गीता जयंती महोत्सव पर सतयुग दर्शन ट्रस्ट ने लगाई स्टॉल
Mahendra india news, new delhi
सिरसा। जिला प्रशासन सिरसा की ओर से चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय के मल्टीपर्पज हॉल मे आयोजित करवाई गई अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव-2025 के दौरान सतयुग दर्शन ट्रस्ट की ओर से मानवता धर्म, सतवस्तु के कुदरती ग्रंथ की वाणी को जन-जन तक पहुंचाने के लिए स्टाल लगाई जिससे हजारों लोग लाभान्वित हुए।
ट्रस्ट की ओर से लगाई गई इस स्टॉल का जहां आमजन ने भ्रमण किया वहीं सरकारी व प्राइवेट संस्थाओं के कर्मचारियों तथा विभिन्न स्कूलों से मुख्यध्यापकों तथा प्राचार्यों ने भी काफी संख्या में आकर धार्मिक पुस्तकों के माध्यम से महत्वपूर्ण जानकारी जुटाई। इससे पूर्व शहर में निकाली गई शोभायात्रा में भी ट्रस्ट का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
इस दौरान मार्केट कमेटी डबवाली के चेयरमैन सतीश जग्गा, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष शीशपाल कंबोज व सुभाष चंद्र आदि गणमान्यजनों ने सतयुग दर्शन ट्रस्ट की इस पहल को काबिलेतारीफ बताया।
