home page

धरती बचाओ, भविष्य बचाओ और कम करें, पुनः उपयोग करें, पुनर्चक्रण करें

 | 
Save the Earth, Save the Future and Reduce, Reuse, Recycle

mahendra india news, new delhi
विश्व पृथ्वी दिवस 2026, 22 अप्रैल को "हमारी शक्ति, हमारा ग्रह" (Our Power, Our Planet) विषय के साथ मनाया जा रहा है, जिसका उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण और जलवायु कार्रवाई के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। यह दिन जलवायु संकट से निपटने, वृक्षारोपण करने और पृथ्वी को बचाने के संकल्पों के साथ स्कूलों व अन्य स्थानों पर आयोजित कार्यक्रमों के माध्यम से मनाया जाता हैं
जिसके लिए "धरती बचाओ, भविष्य बचाओ" और "कम करें, पुनः उपयोग करें, पुनर्चक्रण करें"


उक्त उद्गार श्री राम न्यू सतलुज सीनियर सेकेंडरी स्कूल सिरसा में आयोजित विश्व पृथ्वी दिवस के पावन अवसर पर मुख्यअतिथि के रूप में शिरकत करते हुए विद्यालय संस्थापिका  शशि सचदेवा ने उपस्थित जनों को संबोधित करते हुए प्रकट किए 
उन्होंने बताया कि अगर हम धरती का इस प्रकार शोषण करते रहेंगे तो आने वाली पीढ़ी का भविष्य का होगा 
अगर पेड़ नहीं होंगे तो छाया नहीं होगी सांस लेना मुश्किल हो जाएगा 


मैं आप सब का आह्वान करती हूं कि हर विद्यार्थी एक-एक पौधा अवश्य लगे ताकि धरती हरी भरी खुशहाल बनी रहे ।
इस मुख्य अतिथि,अन्य अध्यापक गण व विद्यार्थियों द्वारा एक-एक पौधा लगाया गया 
और संकल्प लिया गया कि हम इस पौधे की देखभाल समय करेंगे 
इस अवसर पर देवयानी मेहता उमेश, ऋचा, पूनम, रीटा सोनी, रजत गुप्ता, रोहतास शर्मा उपस्थित रहे।

WhatsApp Group Join Now